Loading...
जयदेव उनादकट ने अपने 500 प्रथम श्रेणी विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े 
नादकट ने लिए 500 प्रथम श्रेणी विकेट (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

जयदेव उनादकट ने अपने 500 प्रथम श्रेणी विकेट पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े 

Sep 16, 2026
11:26 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप 2026 के मैच के दौरान बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल, उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर में 500 विकेट पूरे किए हैं। उन्होंने ससेक्स क्रिकेट टीम की ओर से खेलते नॉटिंघमशायर के खिलाफ मैच में अपना तीसरा विकेट लेते ही ये मुकाम हासिल किया। आइए उनके प्रथम श्रेणी के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

करियर 

ऐसा है उनादकट का प्रथम श्रेणी करियर 

उनादकट ने अब तक 143 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले हैं।

इस दौरान लगभग 23 की औसत से 500 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

उन्होंने 24 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है। वह 4 मैच में कुल 10 या अधिक विकेट (दोनों पारियों को मिलाकर) लेने का कारनामा कर चुके हैं।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इस खिलाड़ी का पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 8/39 विकेट का रहा है।

टेस्ट 

भारत से 4 टेस्ट खेल चुके हैं उनादकट 

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए उनादकट ने 4 टेस्ट मैच खेले हैं और इसकी 7 पारियों में 77 की औसत से सिर्फ 3 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

उन्होंने 2010 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी।

वह 2023 में वेस्टइंडीज के दौरे पर आखिरी बार खेलते हुए नजर आए थे।

इसके अलावा वह भारतीय टीम से 8 वनडे और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ADVERTISEMENT

बयान 

उनादकट ने अपनी खुशी की व्यक्त 

उनादकट ने इस मौके पर कहा, "मुझे लगता है कि 500 ​​विकेट यह दिखाते हैं कि मैंने बहुत ज़्यादा क्रिकेट खेला है, जिस पर मुझे सच में गर्व है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलना एक सपना था, लेकिन जब मैंने शुरुआत की थी, तो सोचा था कि 100 विकेट लूंगा, फिर 200 और अब मैंने और भी अधिक विकेट ले लिए हैं। इसलिए 500 विकेट तक पहुंचना एक खास मौका है और मैं इसे लंबे समय तक याद रखूंगा।"

बयान 

इस सीजन अब तक 17 विकेट ले चुके हैं उनादकट 

उनादकट ने आगे कहा, "मुझे खुशी है कि यह सब ससेक्स में हुआ। पिछले 4 सीजन से यहां आना एक खास सफर रहा है। यहां खिलाड़ियों का ग्रुप बहुत बढ़िया है और मुझे यहां आना पसंद है।"

बता दें कि उन्होंने पिछले सीजन में ससेक्स की ओर से 3 मैचों में 17.25 की औसत के साथ 16 विकेट लिए थे।

वह इस सीजन में अब तक 6 मैचों में 17 विकेट ले चुके हैं।

ADVERTISEMENT