Page Loader
शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के लिए अल्लू अर्जुन से किया गया संपर्क
अल्लू अर्जुन बने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का हिस्सा (फोटो: इंस्टाग्राम/@iamsrk)

शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के लिए अल्लू अर्जुन से किया गया संपर्क

Feb 13, 2023
01:59 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान मौजूदा वक्त में फिल्म 'पठान' के साथ दुनिया भर में सफलता का आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी आगामी फिल्म 'जवान' को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। इसमें उनके साथ अभिनेत्री नयनतारा नजर आने वाली हैं, वहीं अब खबरें हैं कि सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी फिल्म 'जवान' का हिस्सा होंगे। अल्लू इस फिल्म में कैमियो में नजर आ सकते हैं। ऐसे में शाहरुख और अल्लू पहली बार स्क्रीन साझा कर सकते हैं।

अल्लू

डबल रोल में होंगे शाहरुख 

एक सूत्र ने कहा, "निर्माता अल्लू को महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए लगातार संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने अभी तक हामी नहीं भरी है।" एटली कुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में योगी बाबू, रिधि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी हैं। चर्चा है कि फिल्म में शाहरुख डबल रोल में होंगे, जिसमें से एक किरदार गैंगस्टर का है तो वहीं दूसरा किरदार रॉ अधिकारी का होगा।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखें इंस्टाग्राम पोस्ट