NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शाहरुख खान की 'जवान' को ठुकराने के बाद फिर उसका हिस्सा बने अल्लू अर्जुन
    अगली खबर
    शाहरुख खान की 'जवान' को ठुकराने के बाद फिर उसका हिस्सा बने अल्लू अर्जुन
    शाहरुख खान की 'जवान' में हुई अल्लू अर्जुन की एंट्री

    शाहरुख खान की 'जवान' को ठुकराने के बाद फिर उसका हिस्सा बने अल्लू अर्जुन

    लेखन मेघा
    Apr 21, 2023
    11:47 am

    क्या है खबर?

    'पठान' को मिली बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद से ही प्रशंसक शाहरुख खान की अगली फिल्म 'जवान' के इंतजार में हैं।

    एटली के निर्देशन में बनी फिल्म जून में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है और इससे जुड़ी खबरें आए दिन आती रहती हैं।

    बीते दिनों खबर आई थी कि साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने 'जवान' का ऑफर ठुकरा दिया। अब कहा जा रहा है कि वह फिर से फिल्म का हिस्सा बन गए हैं।

    शूटिंग

    अल्लू अर्जुन ने पूरी की शूटिंग 

    पिछले काफी समय से खबर आ रही थी कि तेलुगू अभिनेता अल्लू ने फिल्म में शाहरुख के साथ काम करने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

    हालांकि, ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सूत्र ने इन दावों को खारिज करते हुए पुष्टि की है कि पुष्पा स्टार 'जवान' का हिस्सा हैं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेता ने लगभग एक महीने पहले मुंबई में फिल्म की शूटिंग भी कर ली है। वह फिल्म में कैमियो करने वाले हैं।

    विस्तार

    दीपिका भी होंगी 'जवान' का हिस्सा?

    हाल ही में शाहरुख की 'जवान' के सेट से तस्वीरें लीक हो गई थीं, जिसके बाद से प्रशंसक बड़े पर्दे पर उन्हें देखने के लिए काफी उत्सुक हो गए थे। इस तस्वीर में अभिनेता एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे थे।

    इसके अलावा शाहरुख की दीपिका पादुकोण के साथ डांस करते हुए तस्वीरें सामने आई थीं, जिसके बाद कहा जा रहा था कि दोनों 'जवान' के एक गाने में साथ दिखाई देंगे। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

    स्टार कास्ट

    नयनतारा के साथ बनी शाहरुख की जोड़ी

    'जवान' में शाहरुख की जोड़ी साउथ की लेडी सुपरस्टार कही जानी वाली अभिनेत्री नयनतारा के साथ बनी है।

    दोनों को पहली बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    इनके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, वहीं विजय सेतुपति का कैमियो होगा।

    कहा रहा है कि 2 जून को रिलीज होने वाली फिल्म का टीजर मई के शुरुआत में जारी होगा।

    कहानी

    ऐसी होगी फिल्म की कहानी

    एटली 'जवान' के साथ हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने वाले हैं।

    'जवान' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो समाज में गलतियों को ठीक करने और अपने अतीत का बदला लेने की कोशिश में लगा हुआ है।

    यह फिल्म एक्शन से भरपूर होगी, जिसमें शाहरुख का सामना एक शक्तिशाली खलनायक से होगा।

    इसी बीच में नायक की मुलाकात एक अनुभवी महिला अधिकारी से होगी, जो उसकी लड़ाई में भावनात्मक रूप से शामिल हो जाएगी।

    जानकारी

    शाहरुख और अल्लू अर्जुन की आने वाली फिल्म

    शाहरुख राजकुमार हिरानी की 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म में उनके साथ पहली बार तापसी पन्नू दिखाई देंगी। इसके अलावा अल्लू 'पुष्षा 2' के साथ वापसी के लिए तैयार हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शाहरुख खान
    अल्लू अर्जुन
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    शाहरुख खान

    शाहरुख खान अप्रैल में 7 दिनों तक करेंगे सलमान खान की 'टाइगर 3' की शूटिंग सलमान खान
    शाहरुख खान की 'जवान' के लिए राम चरण से किया गया संपर्क- रिपोर्ट  जवान फिल्म
    शाहरुख खान की सुरक्षा में चूक, मन्नत में दाखिल हुए 2 अनजान शख्स; गिरफ्तार  मुंबई पुलिस
    'पठान' बनी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ा पठान फिल्म

    अल्लू अर्जुन

    अल्लू अर्जुन ने तंबाकू का विज्ञापन करने से किया इनकार, ठुकराया करोड़ों रुपये का ऑफर मनोरंजन
    पुष्पा द रूल: निर्देशक ने रोकी फिल्म की शूटिंग, जानिए क्या है कारण बॉलीवुड समाचार
    पहले भाग से ज्यादा होगा 'पुष्पा 2' का बजट, 400 करोड़ रुपये में बनेगी फिल्म दक्षिण भारतीय सिनेमा
    दक्षिण भारतीय सिनेमा के इन कलाकारों के पास है प्राइवेट जेट प्रभास

    बॉलीवुड समाचार

    अब PVR INOX में 1 रुपये में देख सकते हैं 30 मिनट का शो, जानिए कैसे मनोरंजन
    सलमान खान ने 'सिडनाज' के चाहने वालों को लगाई फटकार, कहा- क्या हमेशा कुंवारी रहेगी शहनाज? सलमान खान
    शरवरी वाघ कौन हैं, जो बन सकती हैं यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा? यशराज फिल्म्स
    कौन हैं कॉमेडियन श्याम रंगीला? जानिए कब-कब प्रधानमंत्री की नकल करके विवादों में फंसे नरेंद्र मोदी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025