Page Loader
'पुष्पा: द रूल' से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 
'पुष्पा: द रूल' से अल्लू अर्जुन की नई झलक जारी (तस्वीर: एक्स/@PushpaMovie)

'पुष्पा: द रूल' से अल्लू अर्जुन की नई झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 

Oct 17, 2024
11:27 am

क्या है खबर?

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा: द रूल' इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 'पुष्पा: द राइज' (2021) का सीक्वल है। अब फिल्म से अल्लू की नई झलक सामने आ गई है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहा है। पुष्पा राज बन वह एक बार फिर धमाल मचाएंगे को तैयार हैं। 'पुष्पा: द रूल' 6 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना फिल्म 'छावा' से होगा।

पुष्पा 2

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म 

'पुष्पा: द रूल' के निर्देशन की कमान सुकुमार कर रहे हैं। पहले भाग का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था। इस फिल्म में फहद फासिल भी अपनी अदाकारी का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। SP भंवर सिंह शेखावत उनकी झलक पहले ही सामने आ चुकी है। 'पुष्पा: द रूल' हिंदी समेत तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ के साथ बंगाली भाषा में भी रिलीज होगी। यह पहली पैन-इंडिया फिल्म है, जो बंगाली भाषा में रिलीज होने वाली है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर