Page Loader
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' का टीजर जारी, दिखा एकदम अलग अवतार 
'पुष्पा: द रूल' का टीजर जारी (तस्वीर: एक्स/@PushpaMovie)

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द रूल' का टीजर जारी, दिखा एकदम अलग अवतार 

Apr 08, 2024
11:14 am

क्या है खबर?

अल्लू अर्जुन पिछले लंबे वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की दूसरी किस्त है। 8 अप्रैल को 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके प्रशंसकों को बड़ा तोहफा मिला है। दरअसल, अल्लू के जन्मदिन पर निर्माताओं ने 'पुष्पा: द रूल' का दमदार टीजर जारी कर दिया है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहा है।

पुष्पा 2

15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी फिल्म 

'पुष्पा 2' 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में अल्लू की जोड़ी एक बार फिर साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। 'श्रीवल्ली' के रूप में उनकी पहली झलक सामने आ चुकी है। 'पुष्पा 2' में फहद फासिल भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं। पहले भाग का निर्देशन भी उन्होंने ही किया था।

ट्विटर पोस्ट

निर्माताओं ने दी अल्लू को बधाई