Page Loader
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की OTT रिलीज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आई समाने
'पुष्पा 2' की OTT रिलीज से जुड़ी जानकारी आई समाने (तस्वीर: एक्स/@alluarjunonline)

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' की OTT रिलीज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आई समाने

Jan 15, 2024
08:37 pm

क्या है खबर?

दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अल्लू अर्जुन पिछले लंबे वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'पुष्पा: द रूल' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह फिल्म साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' की दूसरी किस्त है। 'पुष्पा 2' 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अब इससे पहले फिल्म की OTT रिलीज से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। 'पुष्पा 2' सिनेमाघरों में कमाई करने के बाद OTT प्लेटफॉर्म पर नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।

पुष्पा 2

इन भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

नेटफ्लिक्स इंडिया साउथ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'पुष्पा' का पोस्टर साझा किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, 'पुष्पा जल्द शासन करने आ रहा है। 'पुष्पा' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आ रही है। यह फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज होगी।' फिल्म की रिलीज तारीख अभी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म का प्रीमियर अक्टूबर के अंत तक किया जा सकता है। 'पुष्पा 2' में रश्मिका मंदाना भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट