Page Loader
फिल्म 'पुष्पा 2' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक, हिंदी समेत इन भाषाओं में उपलब्ध 
'पुष्पा 2' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@pushpamovie)

फिल्म 'पुष्पा 2' ने इस OTT प्लेटफॉर्म पर दी दस्तक, हिंदी समेत इन भाषाओं में उपलब्ध 

Jan 30, 2025
01:50 pm

क्या है खबर?

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' बीते साल 5 दिसंबर को दर्शकों के बीच आई थी और यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। आठवें सप्ताह में भी यह दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है। अब इच बीच 'पुष्पा 2' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को आप हिंदी के ससमेत तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा में देख सकते हैं। कन्नड़ भाषा में भी यह जल्द रिलीज होगी।

पुष्पा 2

अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है पहला भाग

'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार हैं। यह साल 2021 में आई फिल्म 'पुष्पा: द राइज' का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुआ। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इसकी कहानी की बात करें तो पहले भाग में एक आम दिहाड़ी मजदूर रहा पुष्पा राज (अल्लू अर्जुन) चंदन का तस्कर बन चुका है। वह अपने इलाके के लोगों की भलाई के लिए सबकुछ करता है और उनके दिलों का राजा बन जाता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट