'रामायण' के लिए अल्लू अर्जुन की लोगों से खास अपील, नमित मल्होत्रा ने जताया आभार
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की पौराणिक फिल्म 'रामायण: भाग 1' को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त उत्साह है। इस बीच, तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फिल्म का समर्थन किया है। अपनी पोस्ट में उन्होंने न सिर्फ 'रामायण' की तारीफ की, बल्कि निर्माताओं को अपनी शुभकामना भी भेजी। नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 5 नवंबर को भारत समेत दुनियाभर में रिलीज हो रही है। इसमें साई पल्लवी और यश भी मुख्य किरदारों में मौजूद हैं।
तारीफ
अल्लू अर्जुन ने 'रामायण' को टीम का बेहतरीन प्रयास बताया
अभिनेता ने 'रामायण' का समर्थन जताते हुए एक्स पर लिखा, 'पूरी 'रामायण' की टीम को मेरी शुभकामनाएं। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है। यह हमारी संस्कृति को दिखाती है और भारतीय फिल्मों का स्तर बढ़ाने की एक कोशिश है। मैं पूरी टीम को उनके इस बेहतरीन प्रयास के लिए दिल से अपनी सच्ची और सकारात्मक शुभकामनाएं भेजता हूं।'
उन्होंने दर्शकों से अपील करते हुए आगे लिखा, ' आइए हम सब एक साथ आएं और आगे आएं।
आभार
नमित मल्होत्रा ने अभिनेता को दिया धन्यवाद
अल्लू अर्जुन की पोस्ट पर 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने लिखा, 'अर्जुन गारू, आपके दिल से निकले शब्दों और समर्थन के लिए धन्यवाद। हमारी कहानियों में एकता और गर्व की यह मिली-जुली भावना देखना बहुत मायने रखता है, और यह उम्मीद कि हर भारतीय उन्हें उसी प्यार से मनाएगा। आपको हमेशा ढेर सारा प्यार और सफलता मिले। जय श्री राम।'
बता दें, 'रामायण' का दूसरा भाग 2028 में रिलीज किया जाएगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Arjungaru, thank you for your heartfelt words and support. It means so much to see this shared spirit of unity and pride in our stories, and the hope that every Indian celebrates them with the same love. Much love and success to you always!
— Namit Malhotra (@malhotra_namit) November 4, 2026
Jai Shri Ram! 🙏@alluarjun https://t.co/72ttEQbiCi