'रामायण' की मुंबई स्क्रीनिंग में भावुक हुए नमित मल्होत्रा, फिल्म को बताया 'दिल की धड़कन'
क्या है खबर?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण: भाग 1' अपनी रिलीज से एक दिन दूर है। इससे पहले, 3 नवंबर को मुंबई में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया जिसमें कलाकार समेत कई फिल्मी सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर 'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा दर्शकों से बात करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने पौराणिक गाथा को अपने "दिल की धड़कन" बताया और परियोजना को असलियत में बदलने में शामिल लोगों का आभार जताया।
अहमियत
'रामायण' की स्क्रीनिंग को लेकर नमित ने जताई खुशी
नमित ने दर्शकों के सामने आखिरकार 'रामायण' को पेश करने की अहमियत बताई।
उन्होंने कहा, "यह एक बड़ा दिन है। मेरा मानना है कि हम यह कर रहे हैं, आप जानते हैं, यह असल में हो रहा है या हम असल में इसे अपने हाथों से जारी कर रहे हैं। यह दुनिया में है।"
उन्होंने आगे कहा, "मुझे खुशी है कि हम समय पर वापस आ पाए ताकि दुनिया के देखने से पहले हम यह आप सबको दिखा सके।"
खुशी
फिल्म में लगी मेहनती तारीफ की
नमित ने 'रामायण' को बनाने में लगी मेहनत की तारीफ की और उससे जुड़ी टीम के समर्पण को सराहा। साथ में, प्रोडक्शन के पीछे भावनात्मक निवेश और मेहनत पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, "इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है, क्योंकि हम जानते हैं कि इस फिल्म को बनाने के लिए कितना दिल, कड़ी मेहनत और सच्चा जुनून चाहिए।"
बता दें, 'रामायण' 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आ रही है। इसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी मौजूद हैं।