'रामायण: भाग 1' पर सुनील लहरी बोले- संगीत ने निराश किया, लेकिन फिल्म से बहुत उम्मीद
क्या है खबर?
रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण: भाग 1' की रिलीज में सिर्फ एक दिन बाकी रह गया है। इस बीच, रामानंद सागर की लोकप्रिय 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने फिल्म को लेकर अपनी व्यक्तिगत राय को साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो साझा किया और फिल्म की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि यह अच्छा प्रदर्शन करेगी और निर्माताओं की मेहनत को सफल करेगी। हालांकि, फिल्म के संगीत को लेकर वह निराशाजनक नजर आए।
तारीफ
'रामायण' पूरी दुनिया के लिए एक बेहतरीन एपिक- सुनील
सुनील ने बताया कि बहुत लोग 'रामायण' पर उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन उन्होंने न तो अभी फिल्म देखी और न वह इस विषय के खोजकर्ता हैं।
उन्होंने कहा, "मैं एपिक का समीक्षक कैसे हो सकता हूं? मैं इतना जरूर कहूंगा कि यह एक बेहतरीन एपिक है। सिर्फ हम भारतीयों के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की इंसानियत के लिए।"
निर्देशक नितेश तिवारी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें फिल्म 'रामायण' पर पूरा भरोसा है।
निराशा
फिल्म के संगीत ने थोड़ा निराश किया- सुनील
उन्होंने कहा, "फिल्म से जुड़े सभी कलाकार बहुत प्रतिभावान हैं। वे एक साथ आए हैं, कड़ी मेहनत की है, और एक बहुत अच्छी फिल्म बनाई है। फिल्म में, संगीत बहुत महत्वपूर्ण रोल निभाता है। एक तरह से, यह बैकबोन है। इस फिल्म का संगीत मैंने सुना है, कुछ गानों में, कुछ साउंड्स ने मुझे थोड़ा निराश किया। मैं समझता हूं कि लोकल फ्लेवर, चाहे वह मिथिला का हो या अयोध्या का, उन गानों के पीछे के संगीत में होना चाहिए।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
नई रणबीर कपूर वाली रामायण के बारे में कई लोगों ने मेरे विचार मेरी आलोचना जाननी चाही, तो देखिए और जानिये क्या है मेरे विचार...
— Sunil lahri (@LahriSunil) November 3, 2026
Many people wanted to know my views and opinion about the new Ramayana, so check out what's my views & opinion On new Ramayan pic.twitter.com/hqm3YIaJtY
आभार
भगवान से प्रार्थना है कि वह फिल्म को सफल बनाएं- सुनील
सुनील ने फिल्म के सभी कलाकारों को धन्यवाद दिया और उम्मीद जताई कि फिल्म सफल होगी।
उन्होंने कहा, "मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह इस फिल्म को बहुत सफल बनाएं। यह बहुत बड़े बजट की फिल्म है; इसकी सफलता जरूरी है क्योंकि बहुत से लोगों की रोजी-रोटी इस पर निर्भर करती है। जय श्री राम।"
बता दें, 'रामायण' में साई पल्लवी, यश और अरुण गोविल समेत कई सितारे हैं। यह 5 नवंबर को रिलीज हो रही है।