सोहैल खान ने पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के सामने नेशनल टीवी पर मानी ये बात
मनोरंजन
रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहैल खान की प्रतिक्रिया दिल छू लेने वाली थी। जब उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह एक कंटेस्टेंट बनकर आईं, तब उनसे पूछा गया कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है।
सोहैल ने मुस्कुराते हुए कहा, 'शानदार, मैं इस खूबसूरत महिला के साथ 25 साल तक रहा हूं।' उनके इस जवाब पर घर में मौजूद सभी लोगों ने जोर-शोर से तालियां बजाईं।
जानिए कब हुआ था सोहैल और सीमा का तलाक?
सोहैल ने नेशनल टीवी पर अपनी पिछली गलतियों की जिम्मेदारी स्वीकार की। साल 2022 में लगभग 24 साल साथ रहने के बाद उनका तलाक हो गया था, लेकिन इसके बावजूद सोहैल और सीमा अपने बेटों निर्वाण और योहान का मिलकर पालन-पोषण कर रहे हैं।
उनके बीच आज भी दोस्ताना रिश्ते हैं। इससे साफ पता चलता है कि उनके लिए एक-दूसरे का सम्मान और परिवार सबसे पहले आता है।