NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मैं पहले ही अपने ख्यालों में रणबीर से शादी कर चुकी हूं- आलिया भट्ट
    मनोरंजन

    मैं पहले ही अपने ख्यालों में रणबीर से शादी कर चुकी हूं- आलिया भट्ट

    मैं पहले ही अपने ख्यालों में रणबीर से शादी कर चुकी हूं- आलिया भट्ट
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Feb 11, 2022, 04:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    मैं पहले ही अपने ख्यालों में रणबीर से शादी कर चुकी हूं- आलिया भट्ट
    ख्यालों में रणबीर से शादी कर चुकी हैं आलिया

    मौजूदा दौर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की प्रेम कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। बॉलीवुड गलियारों में चर्चा है कि यह कपल अप्रैल में शादी कर लेगा। उनकी सगाई की खबरें भी कई बार मीडिया में आ चुकी हैं। अब आलिया ने एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा बोल दिया है कि फैंस की उत्सकुता एक बार फिर बढ़ गई है। अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने ख्यालों में अपने बॉयफ्रेंड रणबीर से शादी रचा ली है।

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' के प्रमोशन से जुड़े कार्यक्रम में आलिया ने दिया बयान

    NDTV को दिए इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि उन्होंने अपने ख्यालों में रणबीर से शादी कर ली है। दरअसल, उन्होंने अपनी फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के प्रमोशन से जुड़े एक कार्यक्रम में यह बयान दिया है। जब उनसे शादी से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मैं पहले ही अपने ख्यालों में रणबीर से शादी कर चुकी हूं। मैंने उनसे बहुत पहले शादी कर ली थी। जब भी हम शादी करेंगे तो यह सही और खूबसूरत तरीके से होगा।"

    कोरोना महामारी नहीं आती, तो हो जाती कपल की शादी!

    पूर्व फिल्म पत्रकार राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में रणबीर ने अपनी शादी की योजनाओं के बारे में खुलासा किया था। उन्होंने कहा था, "मेरी और आलिया की बहुत पहले ही शादी हो चुकी होती, यदि कोरोना महामारी ने हमारे जीवन को प्रभावित नहीं किया होता। मैं कुछ भी कह कर इसका मजाक नहीं बनाना चाहता। मैं अपने जीवन में बहुत जल्द अपनी शादी के प्लान को पूरा करना चाहता हूं।"

    2017 से दोनों के बीच चल रहा प्रेम-प्रसंग

    रणबीर और आलिया के बीच 2017 से प्रेम की खिचड़ी पक रही है। 2017 में अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर दोनों के बीच प्यार पनपा था। दोनों कलाकारों के परिवार वालों को भी इस बात की जानकारी है। आलिया को अक्सर रणबीर की मां नीतू कपूर और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ घूमते हुए देखा गया है। रणबीर को भी आलिया की बहन शाहीन भट्ट और मां सोनी राजदान के साथ समय बिताते हुए देखा गया है।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    आलिया से पहले रणबीर का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। कैटरीना कैफ के साथ उनके इश्क की गॉसिप खूब हुई थी। दीपिका पादुकोण, नरगिस फाखरी और सोनम कपूर जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी उनकी डेटिंग की खबरें आई थीं।

    हाल में बॉलीवुड में इन कलाकारों ने रचाई शादी

    हाल में बॉलीवुड में शादियों की बहार रही। कई प्यार करने वाले हमेशा के लिए शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। विक्की कौशल और कैटरीना ने 9 दिसंबर को राजस्थान के होटल सिक्स सेंसेज फोर्ट में शादी की थी। विक्की-कैटरीना से पहले राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने 15 नवंबर को शादी रचाई थी। पिछले साल ही यामी गौतम ने फिल्ममेकर आदित्य धर से शादी की थी। वरुण धवन और नताशा दलाल के घर भी शहनाई बजी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट फिल्में

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    सनी देओल के बेटे करण जल्द करेंगे शादी, धर्मेंद्र की शादी की सालगिरह पर हुई सगाई सनी देओल
    अभिनेता इंद्रनील सेनगुप्ता और बरखा बिष्ट की राहें हुईं अलग, जल्द होगा तलाक  टीवी शो
    अर्पिता की ईद पार्टी में कैटरीना कैफ ने पहना था महंगा अनारकली सूट, जानिए कीमत कैटरीना कैफ
    सामंथा पर निर्माता चिट्टी बाबू ने साधा निशाना, कहा- उनका फिल्मी करियर खत्म हो चुका है सामंथा रुथ प्रभु

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट ने IIFA में जीता पुरस्कार, लेकिन इस वजह से कार्यक्रम में नहीं हुईं शामिल IIFA
    IIFA 2023: विजेताओं के नाम से उठा पर्दा, जानिए किसने जीता कौन-सा पुरस्कार IIFA
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': करण जौहर ने करवाई रॉकी-रानी के परिवार से मुलाकात करण जौहर
    करण जौहर ने दिखाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया और रणवीर की झलक  रणवीर सिंह

    रणबीर कपूर

    सलमान खान से बनती-बनती रह गई बात, अब 'चैंपियंस' के लिए रणबीर पर दांव खेलेंगे आमिर सलमान खान
    रणबीर कपूर नहीं होंगे किशोर कुमार की बायोपिक का हिस्सा, रणवीर सिंह के हाथ लगी फिल्म? रणवीर सिंह
    शक्ति कपूर की फिल्म 'एनिमल' में एंट्री, पर्दे पर लौटेगी बीते जमाने की खलनायकी आगामी फिल्में
    'एनिमल' के पोस्टर में कुल्हाड़ी लिए क्यों दिखे थे रणबीर कपूर? सामने आई नई जानकारी एनिमल फिल्म

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023