'तुम्बाड़ 2' के सेट पर नजर आईं आलिया भट्ट, ला रहीं अपनी पहली हॉरर फिल्म; तस्वीर वायरल
आलिया भट्ट फिल्म 'तुम्बाड़ 2' के जरिए पहली बार हॉरर फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे। हाल ही में शूटिंग के सेट पर आलिया को एक धारीदार शर्ट और पोनीटेल वाले साधारण लुक में देखा गया है। खबर है कि फिल्म के कुछ सीन नदी के किनारे और एक पुराने किले में शूट किए गए हैं। सोहम शाह ने आलिया के फिल्म में होने की बात बताते हुए कहा है कि 'तुम्बाड़' की कहानी अब और आगे बढ़ रही है और इसका एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है।
'तुम्बाड 2' कब होगी रिलीज?
इस फिल्म का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं। ये सीक्वल पहली फिल्म के मुख्य विषयों जैसे लालच, डर और इंसानी स्वभाव को और गहराई से दिखाएगा। फिल्म की टीम ने मुंबई में लगभग 7-8 एकड़ में एक बहुत बड़ा सेट बनाया है, जो बिल्कुल किसी शहर जैसा दिखाई देता है।
'तुम्बाड़ 2' फिल्म 3 दिसंबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सोहम शाह ने कहा, "एक पापी अतीत, एक डरावना भविष्य। भूख बढ़ती है, लालच का सिलसिला जारी है... अपने कैलेंडर में ये तारीख याद रखें 3 दिसंबर, 2027।"