LOADING...
राम चरण और जूनियर NTR की 'RRR' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

राम चरण और जूनियर NTR की 'RRR' की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Jan 25, 2021
05:59 pm

क्या है खबर?

हिन्दी सिनेमा को 'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने वाले फिल्मकार एसएस राजामौली पिछले काफी समय से अपनी अगली बहुप्रतिक्षित फिल्म 'RRR' को लेकर चर्चा में हैं। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर NTR और राम चरण के अभिनय से सजी फिल्म को लेकर फैंस काफी समय से उत्साहित हैं। अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। दरअसल, यह फिल्म 13 अक्टूबर, 2021 को रिलीज की जा रही है।

पोस्टर

शानदार है फिल्म का नया पोस्टर

फिल्म का नया पोस्टर भी जारी किया गया है। इसमें फिल्म के लीड एक्टर्स राम चरण घोड़े पर सवार हैं, वहीं जूनिया NTR बाइक पर दिख रहे हैं। दोनों यहां एक दूसरे से आगे निकलने की कोशिश में हैं। इसके साथ एक ट्वीट में लिखा, 'इस 13 अक्टूबर, आग और पानी पूरी ताकत से एक साथ आ रहे हैं, जिसका अनुभव पहले कभी नहीं किया गया। भारतीय सिनेमा में सबसे बड़ा सहयोग एक यादगार के तौर पर दिया जाएगा।'

ट्विटर पोस्ट

यहांं देखिए ट्वीट

Advertisement

कहानी

सच्ची कहानी पर आधारित है फिल्म

गौरतलब है कि इस फिल्म में 1920 के दशक की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में राम चरण और जूनियर NTR भाईयों की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म दो महान स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी पर आधारित है। यह राजामौली के लिए पहले मौका है जब वह किसी सच्ची कहानी को पर्दे पर निर्देशित करने जा रहे हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की।

Advertisement

स्टार कास्ट

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म में बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट, अजय देवगन, श्रिया सरन, समुथिरकानी और ब्रिटिश अदाकारा डेजी एडगर जोंस जैसे कई सितारे भी अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म में आलिया और राम चरण के बीच कैमेस्ट्री दिखाई जाएगी। जबकि डेजी को जूनियर NTR के अपोजिट देखा जाएगा। वहीं, अजय देवगन ने भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। राजामौली के निर्देशन में बनी इस जबरदस्त एक्शन फिल्म को डीवीवी दानय्या द्वारा प्रोड्यूस किया गया है।

जानकारी

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

यह एक अखिल भारतीय फिल्म हैं। इसे लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत में तैयार किया गया है। इसे तमिल, तेलुगु, हिन्दी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। इसके अलावा यह कई विदेशी भाषाओं में भी रिलीज होगी।

Advertisement