Page Loader
दीपिका पादुकोण के बेबी बंप को लोगों ने बताया नकली, समर्थन में उतरीं आलिया भट्ट
दीपिका पादुकोण के समर्थन में उतरीं आलिया भट्ट (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhatt)

दीपिका पादुकोण के बेबी बंप को लोगों ने बताया नकली, समर्थन में उतरीं आलिया भट्ट

May 23, 2024
01:42 pm

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण जल्द मां बनने वाली हैं। रणवीर सिंह संग शादी के 6 साल बाद यह उनका पहला बच्चा है, जिसका जन्म सितंबर में होगा। 20 मई, 2024 को मुंबई लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण की वोटिंग में दीपिका ने भी वोट देकर अपना देश के प्रति फर्ज पूरा किया। इस दौरान उनका बेबी बंप साफ दिखाई दिया। हालांकि, कुछ लोग दीपिका के बेबी बंप को नकली बता रहे हैं। इस मुद्दे पर आलिया भट्ट ने उनका समर्थन किया है।

नोट

वरिष्ठ पत्रकार ने किया भी समर्थन

सोशल मीडिया पर चल रही दीपिका की ट्रोलिंग को लेकर एक वरिष्ठ पत्रकार ने लिखा, "प्रिय सोशल मीडिया, दीपिका पादुकोण अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने और वोट करने के लिए बाहर निकलीं। उन्होंने (दीपिका) कभी भी अपने शरीर और अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर किसी से कोई प्रतिक्रिया नहीं मांगी है। किसी को भी इसकी इजाजत नहीं है कि वह किसी की जिंदगी के बारे में किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया दे। इसे रोकें और अच्छे से व्यवहार करें।"

आलिया

आलिया की मां सोनी राजदान ने किया पोस्ट को लाइक

दीपिका के समर्थन में पत्रकार के इस पोस्ट के बाद आलिया ने इस पोस्ट को लाइक किया। आलिया के अलावा उनकी बड़ी बहन-अभिनेत्री पूजा भट्ट, शाहीन भट्ट और आलिया की मां सोनी राजदान ने भी पोस्ट को लाइक किया है। एक प्रशंसक ने लिखा, 'आलिया को मिली नफरत के बाद, मैं देख सकता हूं कि वह दीपिका के साथ सहानुभूति रखती हैं।' दीपिका के फैंस अब आलिया के इस सहयोग और सहानुभूति के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं।