'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट की एंट्री, मेट गाला के चलते 'बॉडी डबल' से पूरी होगी शूटिंग
अदेश प्रसाद के निर्देशन में बन रही 'तुंबाड 2' अब अपने नए किरदारों को लेकर चर्चा में है। सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इस बार आलिया भट्ट भी एक खास भूमिका में नजर आएंगी। आलिया के दृश्यों की शूटिंग 3 मई से मुंबई में शुरू होनी है, लेकिन 4 मई को 'मेट गाला' में उनकी मौजूदगी के चलते बाकी काम बॉडी डबल की मदद से पूरा किया जाएगा। ये फिल्म 3 दिसंबर, 2027 को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।
मड आइलैंड पर सजा 'तुंबाड 2' का भव्य सेट,
सोहम शाह फिल्म्स और पेन स्टूडियोज के बैनर तले बन रही 'तुंबाड 2' की शूटिंग इन दिनों मड आइलैंड पर लगे भव्य सेट पर चल रही है। आलिया भट्ट के लिए यह प्रोजेक्ट उनके पैक शेड्यूल का हिस्सा है। साल 2026 में वह यशराज फिल्म्स की 'अल्फा' (10 जुलाई) में नजर आएंगी, जिसके बाद वह संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' (21 जनवरी 2027) की तैयारी में जुटेंगी। इन बड़े प्रोजेक्ट्स के बीच 'तुंबाड 2' में उनकी भूमिका पर सभी की नजरें टिकी हैं।