
आलिया भट्ट की 'जिगरा' का मुख्य गाना जारी, वेदांग रैना ने दी अपनी आवाज
क्या है खबर?
आलिया भट्ट और वेदांग रैना अपनी एक्शन से भरपूर फिल्म 'जिगरा' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।
यह फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। 'जिगरा' 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।
इससे पहले अब निर्माताओं ने फिल्म का मुख्य गाना 'जिगरा' जारी कर दिया है, जिसे वेदांग ने खुद अपनी आवाज दी है। इसके बोल वरुण ग्रोवर ने लिखे हैं।
जिगरा
कुछ ऐसी है फिल्म की कहानी
'जिगरा' की कहानी जेल तोड़ने की एक घटना पर आधारित है, जिसके केंद्र में भाई-बहन का रिश्ता है। आलिया और वेदांग इस फिल्म भाई-बहन का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म में आलिया न सिर्फ अभिनय कर रही हैं, बल्कि वह फिल्म की सह-निर्माता भी हैं। वह करण जौहर के साथ फिल्म का निर्माण कर रही हैं।
इसके निर्देशन की कमान वासन बाला ने संभाली है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' से होगा।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Tu na himmat haariyo...ladne ki taiyaari ho!💪#JigraTitleTrack out now - https://t.co/sXwZxPes2P#Jigra releasing in Hindi & Telugu - in cinemas this Friday.
— Dharma Productions (@DharmaMovies) October 7, 2024