Page Loader
आलिया भट्ट और वेदांग रैना की 'जिगरा' का टीजर जारी, जानिए क्या है फिल्म की कहानी 
आलिया भट्ट की 'जिगरा' का टीजर जारी (तस्वीर: एक्स/@DharmaMovies)

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की 'जिगरा' का टीजर जारी, जानिए क्या है फिल्म की कहानी 

Sep 08, 2024
11:11 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री आलिया भट्ट को पिछली बार फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। इसके जरिए उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। अब आलिया फिल्म 'जिगरा' के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करती हुई नजर आएंगी, जिसके निर्देशन की कमान वासन बाला ने संभाली है। इस फिल्म में वेदांग रैना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अब 'जिगरा' का टीजर रिलीज हो गया है।

जिगरा 

11 अक्टूबर, 2024 को रिलीज होगी फिल्म 

'जिगरा' की कहानी जेल तोड़ने की एक घटना पर आधारित है, जिसके केंद्र में भाई-बहन का रिश्ता है। आलिया और वेदांग इस फिल्म भाई-बहन का किरदार निभा रहे हैं। टीजर में आलिया का धांसू अवतार दिख रहा है। इस फिल्म में आलिया न सिर्फ अभिनय कर रही हैं, बल्कि वह फिल्म की सह-निर्माता भी हैं। वह करण जौहर के साथ फिल्म का निर्माण कर रही हैं। 'जिगरा' 11 अक्टूबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट