NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए फिर साथ आएंगे आलिया और वरुण
    अगली खबर
    'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए फिर साथ आएंगे आलिया और वरुण
    फिर साथ आएंगे आलिया भट्ट और वरुण धवन

    'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए फिर साथ आएंगे आलिया और वरुण

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Apr 24, 2022
    04:46 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता वरुण धवन आज यानी 24 अप्रैल को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसी मौके पर उनके प्रशंसकों के लिए एक खुशखबरी आई है।

    खबरों की मानें तो 'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के लिए वरुण और आलिया भट्ट एक बार फिर साथ आने वाले हैं।

    इससे पहले दोनों की जोड़ी 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में नजर आ चुकी है। दोनों ही फिल्मों का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था।

    रिपोर्ट

    हर तीन साल बाद अगली किस्त बनाने का किया गया था प्लान

    बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक बार फिर 'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त में वरुण-आलिया की जोड़ी दर्शकों से मुखातिब होगी।

    फिल्ममेकर शशांक ने एक इंटरव्यू में इस सीरीज की फिल्मों को फ्रेंचाइजी बनाने पर अपना विचार साझा किया था। उन्होंने कहा था कि वह हर तीन साल बाद इस सीरीज की अगली किस्त रिलीज करेंगे।

    पहली फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' 2014 में आई थी, जबकि 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' 2017 में रिलीज हुई थी।

    अप्रोच

    शशांक ने वरुण और आलिया को किया अप्रोच

    कहा जा रहा है कि कोरोना महामारी के कारण फिल्ममेकर अभी तक तीसरी किस्त नहीं बना पाए।

    इसी बीच एक सूत्र ने कहा, "शशांक पिछले काफी समय से स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और उन्होंने इसके लिए अपने दोनों कलाकारों को अप्रोच भी किया है। हालांकि, आलिया और वरुण दोनों ने अभी तक डायरेक्टर को अपनी डेट नहीं दी है। एक बार जब सबकुछ फाइनल हो जाएगा, तो फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।"

    फ्रेंचाइजी

    ऐसी रही है 'दुल्हनिया' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में

    'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का निर्माण करण जौहर की प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने किया था। ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पैसा वसूल साबित हुई थी।

    इस सीरीज की पहली फिल्म ने करीब 120 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, इसकी दूसरी किस्त ने 200 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री मार ली थी।

    फैंस वरुण और आलिया की जोड़ी को फिर देखने के लिए बेताब हैं।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में भी दिखाई देंगे वरुण-आलिया

    वरुण की फिल्म 'जुग जुग जियो' सबसे ज्यादा चर्चा में है। वह 'भेड़िया' और 'बवाल' जैसी फिल्मों में भी दिखेंगे।

    वह अपने करियर की पहली बायोपिक 'इक्कीस' में नजर आएंगे, जो युद्ध नायक अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है।

    आलिया जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' में दिखेंगी। इस फिल्म में वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ दिखेंगी। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'तख्त' के साथ भी उनका नाम जुड़ा है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    बहुत कम लोगों को पता होगा कि वरुण और आलिया ने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड की फिल्मों में अपना डेब्यू किया था। करण जौहर के निर्देशन की यह फिल्म 2012 में दर्शकों के बीच आई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट
    वरुण धवन
    शशांक खेतान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    बॉलीवुड समाचार

    ईशान खट्टर ने पूरी की फिल्म 'पिप्पा' की शूटिंग, दिखाई अपने किरदार की झलक ईशान खट्टर
    मां बनने वाली हैं अभिनेत्री प्रणिता सुभाष, यूं दी खुशखबरी सोशल मीडिया
    शाहिद की 'जर्सी' की रिलीज डेट फिर बदली, जानिए अब कब आएगी फिल्म शाहिद कपूर
    राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'खतरा' को सिनेमाघरों में नहीं मिल रही पनाह राम गोपाल वर्मा

    आलिया भट्ट

    ये पांच कलाकार इस साल बॉलीवुड में पूरा करेंगे 10 साल सिद्धार्थ मल्होत्रा
    आलिया की जगह ये अभिनेत्रियां 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के किरदार के लिए हो सकती थीं परफेक्ट कंगना रनौत
    आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को मिला UA सर्टिफिकेट, दो सीन कटे बॉलीवुड समाचार
    मैं पहले ही अपने ख्यालों में रणबीर से शादी कर चुकी हूं- आलिया भट्ट सेलिब्रिटी गॉसिप

    वरुण धवन

    साल 2020 में फ्लॉप रही बॉलीवुड की ये पांच बड़ी फिल्में तब्बू
    2020 में IMDb पर सबसे कम रेटिंग पाने वाली पांच बॉलीवुड फिल्में अक्षय कुमार
    साल 2021 में शादी कर सकते हैं ये मशहूर बॉलीवुड कलाकार आलिया भट्ट
    वरुण-सारा की 'कुली नंबर 1' बनी IMDb पर सबसे खराब रेटिंग पाने वाली दूसरी फिल्म बॉलीवुड समाचार

    शशांक खेतान

    वरुण धवन की फिल्म के नाम पर हो रही हैं फेक कास्टिंग, डायरेक्टर ने किया सावधान अक्षय कुमार
    ये बॉलीवुड हस्तियां हुईं सोशल मीडिया की नेगेटिविटी से परेशान, डिलीट किए अपने सोशल मीडिया अकाउंट बॉलीवुड समाचार
    पहली बार शाहिद कपूर के साथ दिखेंगी दिशा पाटनी, इस प्रोजेक्ट के लिए किया साइन करण जौहर
    शाहिद कपूर ने किया धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म में काम करने से इंकार, जानिए वजह करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025