एलेक बाल्डविन-जिम गैफिगन की 'क्रॉसहेयर्स' की शूटिंग हुई पूरी, क्या बम और स्नाइपर के चंगुल से बचेगा जासूस?
मनोरंजन
एलेक बाल्डविन और जिम गैफिगन ने अलबामा के बर्मिंघम में अपनी नई एक्शन थ्रिलर 'क्रॉसहेयर्स' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म का निर्देशन मुकुंदा माइकल डेविल ने किया है।
फिल्म की कहानी एक न्यूयॉर्क के जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पार्क की बेंच पर बम के साथ फंसा हुआ है। वहीं, एक अदृश्य स्नाइपर उसकी हर हरकत पर पैनी नजर रखे हुए है।
फिल्म में सिडनी पार्क और केली ग्रेसन के अलावा कई और कलाकार भी दिखेंगे।
निर्मातों ने 'क्रॉसहेयर्स' को पोस्ट-प्रोडक्शन में भेजा
फिल्म 'क्रॉसहेयर्स' बार्नाम पिक्चर कंपनी, TPC, टिल्ट स्टूडियोज और आई-थिंक प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है।
फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद निर्माता रॉबर्ट ओग्डेन बर्नाम और लुकास जारच इस प्रोजेक्ट को अब पोस्ट-प्रोडक्शन में ले जा रहे हैं।