Page Loader
भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर मशहूर हुए ये सितारे, आमिर खान भी सूची में शामिल
इन सितारों ने निभाया भगवान श्रीकृष्ण का यादगार किरदार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@beatking_sumedh)

भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर मशहूर हुए ये सितारे, आमिर खान भी सूची में शामिल

Aug 23, 2024
04:17 pm

क्या है खबर?

आगामी 26 अगस्त को देशभर में धूमधाम से जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के भक्त देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी हैं। बॉलीवुड में भी भगवान श्रीकृष्ण को लेकर कई फिल्में बनाई गई हैं। उधर कई ऐसे टीवी शो भी हैं, जिनमें श्रीकृष्ण की गाथा दिखाई गई है। कई अभिनेताओं ने फिल्मों से लेकर टीवी पर भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया है। आइए उनके बारे में जानें।

#1 और #2

अक्षय कुमार और पवन कल्याण

साल 2012 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में अभिनेता ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था, जो अपने एक भक्त (परेश रावल) को सही और गलत का पाठ पढ़ाने धरती पर आता है। तेलुगु अभिनेता पवन कल्याण भी पर्दे पर भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभा चुके हैं। उन्होंने 'ओह माय गॉड' के तेलुगू रीमेक में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई थी। फिल्म का नाम 'गोपाला गोपाला' रखा गया था।

#3 और #4

नितीश भारद्वाज और सुमेध मुद्गलकर 

रामानंद सागर के टीवी शो 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार नितीश भारद्वाज ने निभाया था। उनकी उम्दा अदाकारी दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस शो के दौरान लोग उन्हें भगवान मानने लगे थे। उधर, आज की पीढ़ी के पसंदीदा श्रीकृष्ण सुमेध मुद्गलकर बने हुए हैं। टीवी शो 'राधाकृष्ण' में उन्होंने श्रीकृष्ण की भूमिका निभाई है। इस शो को और उनकी अदाकारी को दर्शक काफी पसंद करते हैं। इस शो में राधा का किरदार मल्लिका सिंह ने निभाया है।

#5, #6 और #7

आमिर खान और सौरभ राज जैन

दिग्गज अभिनेता आमिर खान का नाम भी इस सूची में शामिल है। उन्होंने फिल्म 'लगान' के गाने 'राधा कैसे ना जले' में भगवान श्रीकृष्ण बनकर डांस किया था। इसके अलावा अभिनेता सौरभ राज जैन भी भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके हैं। स्टार प्लस पर आई 'महाभारत' में उनकी भूमिका को काफी पसंद किया गया था। उधर, आयुष्मान खुराना ने भी अपनी सुपरहिट फिल्म 'डीम गर्ल' के एक गाने पर नुसरत भरूचा के साथ भगवान श्रीकृष्ण बनकर डांस किया था।