Page Loader
अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म 
अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर जारी (तस्वीर: एक्स/@akshaykumar)

अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म 

Jul 23, 2024
12:43 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार को इन दिनों फिल्म 'सरफिरा' में देखा जा रहा है। भले ही इस फिल्म में अक्षय की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही हो, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। 'सरफिरा' की असफलता के बाद अब अक्षय आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। 'खेल खेल में' उनकी आने वाली चर्चित फिल्मों में शुमार है। अब निर्माताओं ने 'खेल खेल में' का मोशन पोस्टर जारी कर दिया है।

खेल खेल में

15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी फिल्म

सामने आए मोशन पोस्टर में अक्षय समेत तमाम सितारों की झलक दिख रही है। मुदस्सर अजीज ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। इस फिल्म में तापसी पन्नू, वाणी कपूर और फरदीन खान भी मुख्य भूमिका में होंगे। एमी विर्क, आदित्य सील, प्रज्ञा जायसवाल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। 'खेल खेल में' अब 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों का रुख करने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का सामना 'पुष्पा: द रूल', 'वेदा' और 'वेदा' से होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए मोशन पोस्टर