Page Loader
अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' से जुड़े फरदीन खान, 17 साल बाद साथ कर रहे काम
अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' से जुड़े फरदीन खान

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' से जुड़े फरदीन खान, 17 साल बाद साथ कर रहे काम

Aug 05, 2024
06:09 pm

क्या है खबर?

'सरफिरा' और 'बड़े मियां छोटे मियां' की असफलता के बाद अक्षय कुमार आने वाले दिनों में एक से बढ़कर फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'हाउसफुल 5' अक्षय की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। यह सुपरहिट फ्रैंचाइजी 'हाउसफुल' की पांचवीं किस्त है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा खबर यह है कि बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान फिल्म 'हाउसफुल 5' की स्टार कास्ट से शामिल हो गए हैं।

रिपोर्ट

जल्द शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

अक्षय और फरदीन के बीच यह दूसरा सहयोग है। 'हाउसफुल 5' से पहले ये दोनों अभिनेता साल 2007 में आई फिल्म 'हे बेबी' में साथ काम कर चुके हैं। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरदीन को 'हाउसफुल 5' में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए चुना गया है। वह जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस भूमिका के लिए कई दावेदार थे, जिनमें अर्जुन रामपाल का नाम भी शामिल था।

हाउसफुल 5

अभिषेक बच्चन भी हैं इस फिल्म का हिस्सा 

'हाउसफुल' और 'हाउसफुल 2' का निर्देशन साजिद खान ने किया था। 'हाउसफुल 3' का निर्देशन फरहाद सामजी और साजिद ने मिलकर किया, वहीं 'हाउसफुल 4' के निर्देशक फरहाद थे। 'हाउसफुल 5' तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बन रही है। साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म के निर्माता हैं। 'हाउसफुल 5' में रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, नोरा फतेही और जॉन अब्राहम भी अपनी अदाकारी का तड़का लगाने वाले हैं। यह फिल्म 6 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।