LOADING...
नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावजी से रचाई शादी, सामने आईं पहली तस्वीरें
नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने की शादी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@akkineniakhi)

नागार्जुन के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी ने जैनब रावजी से रचाई शादी, सामने आईं पहली तस्वीरें

Jun 06, 2025
11:56 am

क्या है खबर?

साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन अक्किनेनी के छोटे बेटे अखिल अक्किनेनी शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने 6 जून को अपनी मंगेतर जैनब रावजी के साथ अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। शादी का जश्न शुक्रवार तड़के ही शुरू हो गया था। राम चरण और चिरंजीवी समेत कई मशहूर हस्तियाें ने उनकी शादी में चार चांद लगाए। अखिल और जैनब की शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिन पर लोग खूब प्यार लुटा रहे हैं।

शादी

हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

अखिल-जैनब 3 साल से रिलेशनशिप में थे। उन्होंने 26 नवंबर, 2024 को सगाई की थी, जिसमें केवल उनके परिवार के लोग और दोस्त मौजूद थे। अब दोनों ने पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली है। बता दें जहां नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की शादी हुई थी, उसी अन्नपूर्णा स्टूडियो में अखिल और जैनब ने सात फेरे लिए हैं। इस खास दिन अखिल ने सफेद कुर्ता-पायजामा तो उनकी दुल्हन जैनब भी सफेद रंग की सिल्क की साड़ी पहनी थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

ट्विटर पोस्ट

अखिल अक्किनेनी ने की शादी

सगाई

...जब अखिल ने की थी सगाई

पिछले साल नागार्जुन ने बेटे अखिल और होने वाली बहू जैनब रावदजी की एक तस्वीर साझा कर एक्स पर उनकी सगाई की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था, 'हम अपने बेटे अखिल अक्किनेनी और हमारी होने वाली बहू जैनब रावदजी की सगाई की घोषणा करते हुए बहुत खुश हैं। जैनब का अपने परिवार में स्वागत करने से ज्यादा हमारे लिए कोई खुशी नहीं हो सकती थी। कृपया बच्चों को अपना आशीर्वाद, प्यार और शुभकामनाएं दें।'

परिचय

कौन हैं अखिल की दुल्हनिया जैनब?

जैनब की बात करें तो उनकी उम्र 28 साल है। वह एक आर्टिस्ट हैं, जिन्हें उनकी शानदार पेटिंग्स और कला की वजह से जाना जाता है। अब तक कई बड़ी प्रदर्शनियों में उनकी पेंटिंग लग चुकी हैं। जैनब मूल रूप से हैदराबाद से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन फिलहाल वह मुंबई में रह रही हैं। जैनब लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। उन्होंने अपना इंस्टाग्राम भी प्राइवेट किया हुआ है, जहां उनके लगभग 55 हजार फॉलोअर्स हैं।

परिवार

अक्किनेनी परिवार की 3 पीढ़ियां

काम के मोर्चे पर बात करें तो अक्किनेनी परिवार से सबसे पहले नागेश्वर राव ने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा था, जिनका योगदान भुलाया नहीं जा सकता। इसके बाद उनके बेटे नागार्जुन ने इंडस्ट्री में धाक जमाई। हालांकि, नागार्जुन के दोनों बेटे नागा चैतन्य और अखिल ने कुछ खास कमाल नहीं किया। अखिल साल 2023 में फिल्म 'एजेंट' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। साल 2026 में उनकी फिल्म 'लेनिन' पर्दे पर आएगी।