Page Loader
अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर इस दिन होगा रिलीज 
'भोला' का टीजर इस दिन होगा रिलीज (तस्वीर: इंस्टा/@ajaydevgn)

अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर इस दिन होगा रिलीज 

Jan 20, 2023
01:22 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन और तब्बू इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भोला' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब शुक्रवार को निर्माताओं ने ऐलान किया कि फिल्म का दूसरी टीजर 24 जनवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। इससे पहले भी फिल्म का एक टीजर सामने आ चुका है। 'भोला' का निर्माण अजय की प्रोडक्शन कंपनी अजय देवगन फिल्म्स ने किया है। यह 3D फिल्म 30 मार्च, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए बिल्कुल तैयार है।

जानकारी

'भोला' तमिल फिल्म 'कैथी' का है हिंदी रीमेक

गौरतलब है कि निर्माताओं ने पहले 'भोला' से तब्बू और अजय का फर्स्ट लुक जारी कर दिया था। 'भोला' तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी, जिसमें अभिनेता कार्ति मुख्य भूमिका में नजर आए थे। अजय ही 'भोला' का निर्देशन भी कर रहे हैं। इससे पहले 'रनवे 34' और 'शिवाय' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके हैं। 'भोला' के बाद अजय 'मैदान', 'रेड 2' और 'सिंघम 2' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें ट्वीट