Page Loader
अजय देवगन की 'रेड 2' का टीजर कब होगा रिलीज? फिल्म 'सिकंदर' से जुड़े हैं तार 
अजय देवगन की 'रेड 2' का टीजर कब होगा रिलीज?

अजय देवगन की 'रेड 2' का टीजर कब होगा रिलीज? फिल्म 'सिकंदर' से जुड़े हैं तार 

Mar 21, 2025
03:00 pm

क्या है खबर?

आने वाले समय में अजय देवगन कई फिल्मों के सीक्वल में नजर आएंगे। 'रेड' का सीक्वल 'रेड 2' भी इन्हीं में से एक है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय की जोड़ी वाणी कपूर के साथ बनी है। वह फिल्म में अजय की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। अब 'रेड 2' के टीजर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। आइए बताते हैं फिल्म का टीजर कब आएगा।

रिपोर्ट

30 मार्च को रिलीज होगा टीजर

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, 'रेड 2' की टीजर सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के साथ रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म ईद के मौके पर यानी 30 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। 'रेड' के पहले भाग में 1980 के दशक में सरदार इंदर सिंह के घर पर पड़े IT विभाग की छापेमारी की सच्ची कहानी दिखाई गई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 153 करोड़ कमाए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

सिकंदर

'सिकंदर' में नजर आएंगे ये सितारे

'सिकंदर' के निर्देशन की कमान आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गजनी' का निर्देशन कर चुके एआर मुरुगादॉस ने संभाली है, वहीं साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता हैं। इस फिल्म में सलमान की जोड़ी पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। इस फिल्म में प्रतीक बब्बर और सत्यराज जैसे सितारे भी नजर आएंगे। वरुण धवन की भतीजी और अभिनेत्री अंजिनी धवन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। इस फिल्म को ईद, 2025 के मौके पर रिलीज किया जाएगा।