अजय देवगन ने शुरू की हॉरर फिल्म की शूटिंग, इस बार मकसद होगा दर्शकों को डराना
क्या है खबर?
अजय देवगन की हाॅरर फिल्मों को याद करते ही दिमाग में 'शैतान' (2024) और 'काल' (2005) का नाम आता है। इसी साल मार्च में खबर आई थी कि अभिनेता एक और हॉरर फिल्म के जरिए दर्शकों काे भूतों की दुनिया दिखाने आएंगे। अब उन्होंने इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। अभिनेता ने एक अनाम हॉरर फिल्म की शूटिंग शुरू की है, जिसे देवगन फिल्म्स और पैनोरमा स्टूडियोज के सहयोग से निर्मित किया जाएगा। निर्देशन की कमान रोहित जुगराज संभालेंगे।
शूटिंग
अजय ने शूटिंग शुरू करते ही दिया अपडेट
फिल्म का निर्माण अजय, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक मिलकर कर रहे हैं। निर्माण और रचनात्मक दोनों क्षेत्रों के जाने-माने नामों को साथ लाकर, इस अनाम परियोजना का ऐलान उन्होंने खुद किया।
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी झलक दिखाते हुए उन्होंने लिखा, 'डर का माहौल... होने वाला है। हमारी अनाम हॉरर थ्रिलर की शूटिंग आज से शुरू हो रही है।'
फिल्म रहस्य, डर और रोमांच से भरपूर एक रहस्यमयी दुनिया को दर्शाने का वादा करती है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Darr ka mahaul…hone wala hai. 👀
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 2, 2026
Our untitled horror thriller officially goes on floors today.
Directed by @JugrajRohit.
A @ADFFilms & @PanoramaMovies Production.@KumarMangat @AbhishekPathakk @danishdevgn #SanjeevJoshi#DevgnFilms #PanoramaStudios #Muhurat #UntitledFilm pic.twitter.com/lLlFa84Crw
कास्टिंग
कहानी और कलाकारों पर अपडेट आना बाकी
इस अनाम हॉरर फिल्म में मुख्य किरदार अजय द्वारा निभाया जा रहा है, लेकिन अन्य कलाकारों की कास्टिंग और कहानी से जुड़ी जानकारी को फिलहाल गुप्त रखा गया है।
बताया जा रहा है कि निर्माता कहानी में माहौल बनाने पर जोर दे रहे हैं, जिससे इसे पारंपरिक हॉरर फिल्मों से अलग दिखा सके। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कास्टिंग का खुलासा होगा।
फिलहाल, अभिनेता को 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में देखा जाएगा जो 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।