Loading...
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के साथ खत्म हाेगा लुका-छिपी का खेल, अजय देवगन का ऐलान
'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ऐलान

'दृश्यम: द कन्क्लूजन' के साथ खत्म हाेगा लुका-छिपी का खेल, अजय देवगन का ऐलान

Aug 24, 2026
11:04 am

क्या है खबर?

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दृश्यम 3' को आखिरकार अपना आधिकारिक शीर्षक मिल गया है। अभिनेता ने 24 अगस्त को फिल्म का पोस्टर और इसकी रिलीज तारीख का खुलासा करते हुए 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का ऐलान कर दिया है। फिल्म का शीर्षक पुष्टि करता है कि विजय सालगांवकर और पुलिस के बीच लुका-छिपी का खेल अब खत्म होगा और कहानी का अंतिम अंत देखने को मिलेगा। इसका निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है, जबकि निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज ने किया है।

रिलीज

इस दिन सिनेमाघरों में तहलका मचाने आएंगे अजय

अभिनेता ने फिल्म का पोस्टर जारी करते हुए लिखा, 'हर इंसान का नजरिया अलग होता है... मेरे लिए मेरी फैमिली ही सब कुछ है। 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को।'

पोस्टर में अजय का पूरा चेहरा दिखाने के बजाय सिर्फ उनकी गहरी और गंभीर आंख पर फोकस किया गया है, जो उनके शातिर दिमाग, छिपे रहस्यों और सतर्कता को दर्शाती है।

फिल्म में तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT