LOADING...
अजय देवगन भूतों की दुनिया से कराएंगे रूबरू, अगली फिल्म पर आया ये अपडेट
अजय देवगन की नई फिल्म पर आया अपडेट

अजय देवगन भूतों की दुनिया से कराएंगे रूबरू, अगली फिल्म पर आया ये अपडेट

Mar 23, 2026
03:48 pm

क्या है खबर?

अजय देवगन ने एक बार फिर हॉरर जॉनर की तरफ वापसी करने की योजना बनाई है। एक ओर, जहां उनकी आगामी फिल्मों 'दृश्यम 3' और 'गोलमाल 5' का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी दौरान उनकी नई फिल्मों ने फैंस को उत्साहित कर दिया है, क्योंकि अभिनेता फिर से भूतों की दुनिया में लौटेंगे। यह परियोजना इसलिए बेहद खास होगी क्योंकि फिल्म 'भूत' (2003) और 'काल' (2005) के बाद, अजय को दोबारा हॉरर फिल्म में देखा जाएगा।

परियोजना

अजय देवगन ने इस निर्देशक संग मिलाया हाथ

पिंकविला के मुताबिक, अभिनेता ने हॉरर फिल्म के लिए 'सरदारजी' फ्रैंचाइजी के निर्देशक रोहित जुगराज के साथ हाथ मिलाया है। कुमार मंगत द्वारा निर्मित इसे एक हाई कॉन्सेप्ट के रूप में तैयार किया जा रहा है। परियोजना से जुड़े सूत्र ने कहा, "कहानी में माहौल बनाने पर जोर दिया गया है, जो इसे पारंपरिक हॉरर फिल्मों से अलग करता है। फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर लंदन में होगी और निर्माता वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन के चरणों में लगे हुए हैं।"

कास्टिंग

कास्टिंग को लेकर चल रही तैयारी

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फिल्म के लिए कास्टिंग की तैयारी जोरों पर है। अजय और फिल्म निर्माता दमदार स्क्रीन प्रेजेंस को और निखारने के लिए कलाकारों की एक बेहतरीन टीम की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, सहायक कलाकारों को लेकर जानकारी अभी गुप्त रखी गई है। बिना शीर्षक वाली इस फिल्म की शूटिंग जुलाई, 2026 से शुरू होगी और यह आने वाले साल में सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म परियोजनाओं में से एक बनने जा रही है।

Advertisement