Page Loader
अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' को मिली नई रिलीज तारीख
'औरों में कहां दम था' को मिली नई रिलीज तारीख

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'औरों में कहां दम था' को मिली नई रिलीज तारीख

Apr 30, 2024
05:51 pm

क्या है खबर?

इन दिनों सिनेमाघरों में अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' लगी हुई है, जो दर्शकों को खूब मनोरंजन कर रही है। लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म 43.25 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर चुकी है। इससे पहले अजय फिल्म 'शैतान' में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई। अब अजय फिल्म 'औरों में कहां दम था' में दिखाई देंगे। अब इस फिल्म को नई रिलीज तारीख मिल गई है।

औरों में कहां दम था

5 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी फिल्म 

'औरों में कहां दम था' पहले 26 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म अब 5 जुलाई, 2024 को सिनेमाघरों का रुख करेगी। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। 'औरों में कहां दम था' में अजय की जोड़ी तब्बू के साथ बनी है। फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं और यह अजय और उनकी साथ में पहली फिल्म है।

अजय 

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे अजय 

'शैतान' और 'मैदान' के बाद अब अजय फिल्म 'औरों में कहां दम था' में नजर आएंगे। उनकी फिल्म 'रेड 2' भी कतार में है। जहां 'रेड में अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज ने अजय की पत्नी का किरदार निभाया था, वहीं इस बार इसमें उनकी जोड़ी वाणी कपूर के साथ बनी है। यह फिल्म इस साल 15 नवंबर को रिलीज होगी। 'सिंघम अगेन' भी अजय के खाते से जुड़ी है। यह फिल्म इस साल 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है।