NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऐश्वर्या से सलमान तक, ये बॉलीवुड कलाकार जल्द साउथ फिल्मों में आएंगे नजर
    अगली खबर
    ऐश्वर्या से सलमान तक, ये बॉलीवुड कलाकार जल्द साउथ फिल्मों में आएंगे नजर
    ये बॉलीवुड कलाकार जल्द साउथ फिल्मों में दिखेंगे

    ऐश्वर्या से सलमान तक, ये बॉलीवुड कलाकार जल्द साउथ फिल्मों में आएंगे नजर

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 26, 2022
    07:30 am

    क्या है खबर?

    हाल के दिनों में दक्षिण भारतीय फिल्मों के प्रति गजब का उत्साह देखने को मिला है। हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी साउथ की फिल्में लुभाती हैं।

    'पुष्पा', 'RRR' और 'KGF 2' जैसी फिल्मों के हिंदी वर्जन ने देशभर में अच्छी कमाई थी।

    आने वाले दिनों में बॉलीवुड के कई कलाकार साउथ की फिल्मों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं। आइए उन बॉलीवुड कलाकारों पर नजर डालते हैं, जो जल्द साउथ की फिल्मों में नजर आएंगे।

    #1

    सलमान खान

    अभिनेता सलमान खान साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ 'गॉडफादर' में दिखाई देंगे। फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी। इसे हिंदी और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।

    मोहन राजा ने इसका निर्देशन किया है।

    इस फिल्म में वह कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो सलमान को फिल्म के एक गाने पर थिरकते हुए देखा जाएगा।

    चिरंजीवी ने बताया था कि सलमान ने इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं ली है।

    #2

    ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या राय 'पोन्नियन सेल्वन' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। यह फिल्म दो भागों में आएगी, जिसका पहला भाग फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

    इसे तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ के अलावा हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

    फिल्म के साथ ऐश्वर्या चार साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करेंगी। बता दें कि 'पोन्नियन सेल्वन' से पहले ऐश्वर्या साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

    #3

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण साउथ निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में दीपिका के जोड़ीदार साउथ अभिनेता प्रभास बने हैं।

    यह एक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसके साथ दीपिका तेलुगु सिनेमा में पदार्पण करने जा रही हैं। वैजयंती मूवीज फिल्म का निर्माण कर रही है।

    इसे हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे।

    #4

    संजय दत्त

    'KGF 2' में विलने का किरदार निभाकर अभिनेता संजय दत्त ने सभी का दिल जीत लिया था। इसके बाद 'शमशेरा' में भी उनके अभिनय की तारीफ की गई।

    वह लोकेश कनगराज की अगली फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस फिल्म में एक बार फिर उन्हें विलेन की भूमिका में देखा जाएगा।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, साउथ अभिनेता थलापति विजय भी इस फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

    #5

    कियारा आडवाणी

    कियारा आडवाणी तेलुगु एक्शन फिल्म 'रामचरण 15' में नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इसमें उनके साथ अभिनेता राण चरण नजर आएंगे।

    यह फिल्म श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन (SVC) के प्रोडक्शन तले बन रही है। इस बैनर की यह 50वीं फिल्म है।

    फिल्म में दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने चेहरे, अंजली, जयराम और नवीन चंद्र जैसे सितारे नजर आएंगे। सुमित कीर्तनिया और एस शंकर फिल्म के निर्देशक हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सलमान खान
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    ऐश्वर्या राय
    कियारा आडवाणी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    सलमान खान

    शाहरुख से लेकर सलमान खान तक, जानें बॉलीवुड के खान सुपरस्टार्स की कारों का कलेक्शन बॉलीवुड समाचार
    'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि बॉलीवुड समाचार
    कई बदलावों के बाद अब सलमान की 'भाईजान' से 'पुष्पा' फेम देवी श्री प्रसाद भी बाहर सेलिब्रिटी गॉसिप
    अमिताभ से अक्षय कुमार तक, जानिए क्या हैं इन अभिनेताओं के असली नाम सेलिब्रिटी गॉसिप

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    भ्रामक विज्ञापन देने के आरोप में अल्लू अर्जुन के खिलाफ शिकायत दर्ज अल्लू अर्जुन
    कश्मीरी पंडितों पर दिए बयान पर घिरीं साई पल्लवी, पुलिस शिकायत दर्ज विवादित बयान
    रजनीकांत की 'थलाइवर 169' अब हुई 'जेलर', निर्माता ने जारी किया पोस्टर रजनीकांत
    'आदिपुरुष' के लिए प्रभास ने फीस में किया इजाफा, 25 फीसदी बढ़ा फिल्म का बजट प्रभास

    ऐश्वर्या राय

    अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को अभिषेक ने बताया फर्जी बॉलीवुड समाचार
    इन फिल्मों में अजय देवगन ने निभाया है नकारात्मक किरदार अक्षय कुमार
    ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखना चाहती हैं तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स लाइफस्टाइल
    क्या आप जानते हैं? शाहरुख खान ठुकरा चुके हैं इन बड़ी फिल्मों के ऑफर शाहरुख खान

    कियारा आडवाणी

    अगले महीने खत्म होगी कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' की शूटिंग कार्तिक आर्यन
    समीर विद्वांस की फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आएंगी कियारा आडवाणी- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    क्या इस साल रिलीज नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'मिशन मजनू'? बॉलीवुड समाचार
    क्यों रखा गया था कार्तिक और कियारा की फिल्म का नाम 'सत्यनारायण की कथा'? मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025