Loading...
'पोन्नियन सेल्वन' के दोनों पार्ट को अमेजन प्राइम ने 125 करोड़ रुपये में खरीदा- रिपोर्ट
मणिरत्नम की 'पोन्नियन सेल्वन' को अमेजन प्राइम ने खरीदा

'पोन्नियन सेल्वन' के दोनों पार्ट को अमेजन प्राइम ने 125 करोड़ रुपये में खरीदा- रिपोर्ट

Sep 12, 2022
08:29 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय 'पोन्नियन सेल्वन' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसका निर्देशन मणिरत्नम ने किया है। यह फिल्म दो भागों में आएगी, जिसका पहला भाग फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इसे तमिल, मलयालम, तेलुगु और कन्नड़ के अलावा हिंदी भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। अब सुनने में आ रहा है कि 'पोन्नियन सेल्वन 1' और 'पोन्नियन सेल्वन 2' को स्ट्रीमिंग कंपनी अमेजन प्राइम वीडियो ने 125 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।

रिपोर्ट

अमेजन प्राइम ने हासिल किए दोनों फिल्मों के स्ट्रीमिंग राइट्स

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेजन प्राइम ने 'पोन्नियन सेल्वन' फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों के स्ट्रीमिंग राइट्स हासिल कर लिए हैं,

'पोन्नियन सेल्वन 1' और 'पोन्नियन सेल्वन 2' के लिए अमेजन प्राइम ने 125 करोड़ रुपये की डील की है।

ये फिल्में थिएट्रिकल रिलीज के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो सकती हैं।

इसके अलावा सन टीवी को सैटेलाइट राइट्स भी भारी-भरकम कीमत पर बेचे गए हैं।

वापसी

इस फिल्म से चार साल बाद वापसी करेंगी ऐश्वर्या

ऐश्वर्या ने पिछले साल 19 जुलाई को आधिकारिक तौर पर 'पोन्नियिन सेल्वन' की घोषणा की थी।

फिल्म के साथ ऐश्वर्या चार साल बाद फिल्म इंडस्ट्री में वापसी करेंगी।

ऐश्वर्या फिल्म में नंदिनी और उनकी मां मंधाकिनी यानी डबल रोल में नजर आएंगी।

इसमें चिया विक्रम, त्रिशा कृष्णा, प्रकाश राज, जयराम रवि और ऐश्वर्या लक्ष्मी जैसे कलाकार दिखेंगे।

फिल्म कल्कि कृष्णमूर्ति की 1995 में आई उपन्यास पर आधारित है।

रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।

ADVERTISEMENT

अन्य फिल्में

साउथ की इन सुपरहिट फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं ऐश्वर्या

'पोन्नियन सेल्वन' से पहले ऐश्वर्या साउथ की कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

'एंथिरन' में ऐश्वर्या के साथ साउथ के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत नजर आए थे। 2010 में यह सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल थी।

1998 में आई रोमांटिक फिल्म 'जीन्स' के साथ भी ऐश्वर्या का नाम जुड़ा हुआ है।

ऐश्वर्या की फिल्म 'रावण' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। 2010 में आई इस फिल्म का निर्देशन भी मणिरत्नम ने ही किया था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

मणिरत्नम की फिल्म से ही ऐश्वर्या ने किया था एक्टिंग में डेब्यू

ऐश्वर्या ने मणिरत्नम की 1997 में आई तमिल फिल्म 'ईरूवर' से ही एक्टिंग में डेब्यू किया था। इसके बाद दोनों ने 'गुरू' और 'रावण' में साथ काम किया था।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

मणिरत्नम ने अपनी उम्दा फिल्मों से भारतीय फिल्म उद्योग को विश्व में पहचान दिलाई है। उन्होंने छह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, चार फिल्मफेयर पुरस्कार और साउथ में छह फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं। सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

ADVERTISEMENT