NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / OTT पर देखिए ये शानदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्में, आखिरी तक नहीं करेगा उठने का मन
    अगली खबर
    OTT पर देखिए ये शानदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्में, आखिरी तक नहीं करेगा उठने का मन
    'केसरी चैप्टर 2' से पहले देखिए ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्में (तस्वीर: एक्स/@lazione_budy)

    OTT पर देखिए ये शानदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्में, आखिरी तक नहीं करेगा उठने का मन

    लेखन नेहा शर्मा
    Apr 04, 2025
    06:50 am

    क्या है खबर?

    अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो दर्शकाें को बेहद पसंद आ रहा है। जलियांवाला बाग हत्याकांड के सच को सामने लाने के लिए अक्षय कोर्ट रूम में दहाड़ते दिखाई दे रहे हैं।

    बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी अदालत की कार्यवाही को बहुत अहम स्थान दिया गया है।

    'केसरी चैप्टर 2 की रिलीज से पहले आइए बॉलीवुड की कुछ लोकप्रिय कोर्टरूम ड्रामा फिल्मों के बारे में जानें।

    #1

    'जॉली LLB'

    सुभाष कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'जॉली LLB' एक वकील पर आधारित है।

    फिल्म में एक ऐसे वकील की कहानी दिखाई गई है, जो सफल होने के लिए संघर्ष करता है। एक दिन वह एक बड़े केस में अपना हाथ डाल देता है, जिसके बाद उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    इस फिल्म में अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, बोमन ईरानी और अमृता राव मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    यह फिल्म आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

    #2

    'सिर्फ एक बंदा काफी है'

    मनोज बजपेयी अभिनीत फिल्म 'सिर्फ एक बंदा काफी है' को काफी पसंद किया गया था। फिल्म की कहानी एक धर्मगुरु पर आधारित है, जो बच्चियों का यौन उत्पीड़न करता है। ये पीसी सोलंकी की कहानी है। सोलंकी वो वकील हैं, जिन्होंने एक नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में आसाराम बापू को जेल भिजवाया था।

    यह एक दमदार कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है।

    अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी यह फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    #3

    'पिंक'

    अनिरुद्ध रॉय चौधरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'पिंक' महिलाओं से छेड़छाड़ पर आधारित है। फिल्म में दोस्तों के साथ मीनल अरोड़ा (तापसी पन्नू) छेड़छाड़ की शिकार हो जाती है। इसके बाद वह एक मंत्री के भतीजे के खिलाफ FIR दर्ज कराती है।

    मीनल का केस रिटायर्ड वकील दीपक सहगल (अमिताभ बच्चन) लड़ते हैं और मीनल को न्याय दिलाते हैं।

    इस फिल्म में कृति कुल्हारी ने भी अहम भूमिका निभाई है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर है।

    #4 और #5

    'शाहिद' और 'सेक्शन 375'

    फिल्म 'शाहिद' वकील और मानवाधिकार कार्यकर्ता रहे शाहिद आजम की जिंदगी से प्रेरित है। इस फिल्म में राजकुमार राव, केके मेनन, और मोहम्मद जिशान अय्यूब मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    दूसरी ओर फिल्म 'सेक्शन 375' यौन उत्पीड़न एक मामले पर आधारित है, जिसमें न्याय के लिए रेप पीड़िता को कोर्ट में भी काफी शर्मसार किया जाता है। आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी
    तापसी पन्नू

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    अक्षय कुमार

    अक्षय कुमार ने बेचा अपना मुंबई वाला अपार्टमेंट, जानिए कितने में हुआ सौदा ट्विंकल खन्ना
    बॉक्स ऑफिस: 'स्काई फोर्स' की कमाई की रफ्तार धीमी, 14वें दिन का कारोबार जानिए  सारा अली खान
    बॉक्स ऑफिस: 'स्काई फोर्स' की कमाई तीसरे सप्ताह में भी जारी, 17वें दिन रहा ऐसा हाल  सारा अली खान
    बॉक्स ऑफिस: अक्षय कुमार की 'स्काई फोर्स' का खेल खत्म, लाखों में सिमटा कारोबार  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    बॉलीवुड समाचार

    'द भूतनी' का ट्रेलर: तबाई मचाने आईं मौनी रॉय, कॉमेडी से दिल जीत गए संजय दत्त संजय दत्त
    3 ब्लॉकबस्टर, 1 हिट और 1 फ्लॉप; रश्मिका मंदाना की पिछली 5 फिल्मों का लेखा-जोखा रश्मिका मंदाना
    अदिति राव हैदरी को नहीं मिल रहा काम, बोलीं- 'हीरामंडी' के बाद तो अकाल पड़ गया अदिति राव हैदरी
    'सिकंदर' के निर्माताओं को भयंकर नुकसान, रातों-रात 600 साइटों पर लीक हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर फिल्म

    मनोज बाजपेयी

    मनोज बजापेयी ने बताया बच्चे क्यों नहीं कर पाते रिजेक्शन का सामना, परवरिश पर फोड़ा ठीकरा बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' की हालत पस्त, 5वें दिन का कारोबार रहा सबसे कम  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    फिल्म 'भैया जी' की एक टिकट पर दूसरी मुफ्त, जानिए कब तक सीमित है यह ऑफर  बॉलीवुड समाचार
    मनोज बाजपेयी की 'भैया जी' ने तोड़ा दम, घटती जा रही दैनिक कमाई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    तापसी पन्नू

    अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगा ट्रेलर अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म 'खेल खेल में' का ट्रेलर रिलीज, सामने आएंगे दोस्तों के राज अक्षय कुमार
    तापसी पन्नू को नहीं बनना सबसे कमाऊ अभिनत्री, बोलीं- जितना भी मिले, बस रसोई चलती रहे बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'खेल खेल में': अक्षय कुमार को मिले 60 करोड़ रुपये, जानिए बाकी कलाकारों की फीस अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025