जैकी श्रॉफ अपने बेटे टाइगर श्रॉफ से जुड़े हालिया गोलीबारी मामले पर चुप्पी साधे हुए हें। बीते 18 अक्टूबर को मुंबई में टाइगर की BMW कार पर गोलियां चलाई गई थी।
इस घटना में ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हो गए थे। अब तक करीब 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन जैकी ने इस मामले पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है और टाइगर ने भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
'काली खेती' के ट्रेलर लॉन्च पर जैकी ने साधी चुप्पी
अपनी फिल्म 'काली खेती' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान जैकी इस घटना से जुड़े सवालों से बचते रहे। फैंस की चिंता के बावजूद उन्होंने निजी मामलों पर बात नहीं की।
जैकी की टीम ने बस इतना बताया कि टाइगर ठीक हें। वहीं, गोलीबारी में घायल हुए व्लॉगर उमेश चौहान से सर्जरी से पहले जैकी की पत्नी आयशा मिलने पहुंचीं।