Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शहनाज गिल के बाद राघव जुयाल बने 'कभी ईद कभी दीवाली' का हिस्सा
मनोरंजन

शहनाज गिल के बाद राघव जुयाल बने 'कभी ईद कभी दीवाली' का हिस्सा

शहनाज गिल के बाद राघव जुयाल बने 'कभी ईद कभी दीवाली' का हिस्सा
लेखन चंद्रशेखर कुमार
May 01, 2022, 02:32 pm 3 मिनट में पढ़ें
शहनाज गिल के बाद राघव जुयाल बने 'कभी ईद कभी दीवाली' का हिस्सा
(तस्वीर- insta/@raghavjuyal)

'कभी ईद कभी दीवाली' को लेकर अभिनेता सलमान खान दर्शकों की जुबां पर हैं। आए दिन इस फिल्म से जुड़ी नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। सलमान के बहनोई आयुष शर्मा और अभिनेत्री शहनाज गिल भी इस फिल्म में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। अब ऐसी चर्चा चल रही है कि इस फिल्म में भारतीय डांसर और अभिनेता राघव जुयाल की एंट्री हो गई है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं।

रिपोर्ट
चिरपरिचित अंदाज से अलग होगा राघव का किरदार

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो राघव सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' में शामिल हो गए हैं। फिलहाल राघव के किरदार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि यह फिल्म उनके लिए बिल्कुल अलग होगी। इसमें राधव को दर्शक उनके चिरपरिचित अंदाज में नहीं देख पाएंगे। खबरों की मानें तो फिल्म में ना ही वह अपने अंदाज में डांस करते दिखेंगे और ना ही कॉमेडी से लोगों को हंसाएंगे।

जानकारी
धर्मा प्रोडक्शंस की सिफारिश के बाद राघव को मिली फिल्म

एक सूत्र ने बताया, "राघव धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म भी कर रहे हैं और इस कंपनी ने सलमान को उनकी आने वाली फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली' के लिए उनके नाम की सिफारिश की है।"

रोमांस
पूजा हेगड़े के साथ इश्क फरमाते दिखेंगे सलमान

'कभी ईद कभी दिवाली' में साउथ स्टार वेंकटेश, पूजा हेगड़े और जहीर इकबाल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में 56 वर्षीय सलमान पहली बार 31 वर्षीया अभिनेत्री पूजा के साथ रोमांस करते दिखेंगे। फिल्म की कहानी काफी हद तक सलमान के परिवार से प्रेरित लगती है। इसमें एक ऐसे परिवार की कहानी होगी, जिसमें ईद और दिवाली दोनों त्योहार मनाए जाते हैं। फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

जब साजिद नाडियाडवाला इस फिल्म का निर्माण कर रहे थे, तो उन्होंने अरशद वारसी और श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकारों पर विचार किया था। हालांकि, उनके नाम पर सहमति नहीं बन पाई। साजिद के हटने के बाद फिल्म का निर्माण सलमान खुद कर रहे हैं।

वर्कफ्रंट
इन फिल्मों में भी उपस्थिति दर्ज कराएंगे राघव

राघव ने 2011 में डांस आधारित शो 'डांस इंडिया डांस 3' में अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता था। इसके बाद उन्हें डांस पर आधारित 'ABCD 2' और 'स्ट्रीट डांसर 3D' जैसी फिल्मों में देखा गया। 'अभय 2' में उनके सीरियल किलर रोल को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वह आने वाले दिनों में संजय मिश्रा अभिनीत फिल्म 'हसल' में नजर आएंगे। इसके अलावा वह फरहान अख्तर की फिल्म 'युध्रा' में अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
सलमान खान
आगामी फिल्में
पूजा हेगड़े
कभी ईद कभी दिवाली
ताज़ा खबरें
21 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे ओप्पो रेनो 8, रेनो 8 प्रो स्मार्टफोन
21 जुलाई को भारत में लॉन्च होंगे ओप्पो रेनो 8, रेनो 8 प्रो स्मार्टफोन टेक्नोलॉजी
कभी ऑटो रिक्शा चलाने वाले एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, जानिये कैसा रहा सफर
कभी ऑटो रिक्शा चलाने वाले एकनाथ शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, जानिये कैसा रहा सफर राजनीति
महाराष्ट्र: शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नड्डा के कहने पर उप मुख्यमंत्री बने फडणवीस
महाराष्ट्र: शिंदे ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नड्डा के कहने पर उप मुख्यमंत्री बने फडणवीस राजनीति
किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट अगस्त में होगी पेश, जानिये लुक और फीचर्स में क्या होगा खास
किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट अगस्त में होगी पेश, जानिये लुक और फीचर्स में क्या होगा खास ऑटो
'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर जारी, एकतरफा प्यार के इंतकाम की कहानी है फिल्म
'एक विलेन रिटर्न्स' का ट्रेलर जारी, एकतरफा प्यार के इंतकाम की कहानी है फिल्म मनोरंजन
सलमान खान
कई बदलावों के बाद अब सलमान की 'भाईजान' से 'पुष्पा' फेम देवी श्री प्रसाद भी बाहर
कई बदलावों के बाद अब सलमान की 'भाईजान' से 'पुष्पा' फेम देवी श्री प्रसाद भी बाहर मनोरंजन
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि
'टाइगर 3' में कैमियो की भूमिका में दिखेंगे शाहरुख, अभिनेता ने की पुष्टि मनोरंजन
शाहरुख से लेकर सलमान खान तक, जानें बॉलीवुड के खान सुपरस्टार्स की कारों का कलेक्शन
शाहरुख से लेकर सलमान खान तक, जानें बॉलीवुड के खान सुपरस्टार्स की कारों का कलेक्शन ऑटो
आलिया समेत इन बॉलीवुड सितारों के पास है शानदार वैनिटी वैन
आलिया समेत इन बॉलीवुड सितारों के पास है शानदार वैनिटी वैन मनोरंजन
तीनों खान को पछाड़, भारतीयों के सबसे चहेते सितारे बने अक्षय कुमार
तीनों खान को पछाड़, भारतीयों के सबसे चहेते सितारे बने अक्षय कुमार मनोरंजन
और खबरें
आगामी फिल्में
जॉन के साथ फिर काम करना चाहते हैं वरुण, बोले- 'ढिशूम' का सीक्वल बन सकता है
जॉन के साथ फिर काम करना चाहते हैं वरुण, बोले- 'ढिशूम' का सीक्वल बन सकता है मनोरंजन
इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर
इस साल आने वाले महीनों में इन फिल्मों के बीच होगी टक्कर मनोरंजन
इस साल मैं एक फिल्म निर्देशित करने की योजना बना रही हूं- फराह खान
इस साल मैं एक फिल्म निर्देशित करने की योजना बना रही हूं- फराह खान मनोरंजन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर बनेगी बायोपिक, जानिए कब होगी रिलीज
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पर बनेगी बायोपिक, जानिए कब होगी रिलीज मनोरंजन
'शेरशाह' के बाद फिर रोमांटिक फिल्म में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ और कियारा
'शेरशाह' के बाद फिर रोमांटिक फिल्म में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ और कियारा मनोरंजन
और खबरें
पूजा हेगड़े
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा?
क्या मतभेद के कारण 'कभी ईद कभी दिवाली' से बाहर हो गए आयुष शर्मा? मनोरंजन
कान्स में डेब्यू से पहले पूजा हेगड़े ने खो दिए थे अपने कपड़े-मेकअप
कान्स में डेब्यू से पहले पूजा हेगड़े ने खो दिए थे अपने कपड़े-मेकअप मनोरंजन
क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'सर्कस'
क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'सर्कस' मनोरंजन
विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन' में फीमेल लीड रोल निभाएंगी पूजा हेगड़े
विजय देवरकोंडा की 'जन गण मन' में फीमेल लीड रोल निभाएंगी पूजा हेगड़े मनोरंजन
विजय और पूजा हेगड़े की 'बीस्ट' 11 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी
विजय और पूजा हेगड़े की 'बीस्ट' 11 मई को नेटफ्लिक्स पर आएगी मनोरंजन
और खबरें
कभी ईद कभी दिवाली
सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' का नाम बदलकर हुआ 'भाईजान'
सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली' का नाम बदलकर हुआ 'भाईजान' मनोरंजन
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'?
आयुष के बाद अब शहनाज गिल भी छोड़ने वाली हैं सलमान की 'कभी ईद कभी दीवाली'? मनोरंजन
क्या 'कभी ईद कभी दिवाली' से सलमान ने कराया अरशद और श्रेयस को बाहर?
क्या 'कभी ईद कभी दिवाली' से सलमान ने कराया अरशद और श्रेयस को बाहर? मनोरंजन
'कभी ईद कभी दिवाली' में सलमान के भाई का किरदार निभाएंगे आयुष शर्मा
'कभी ईद कभी दिवाली' में सलमान के भाई का किरदार निभाएंगे आयुष शर्मा मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022