POCSO केस में रोहित चंदेला हुए गिरफ्तार, 'सैरयाब' में रातोंरात आशय मिश्रा बने नए मुख्य अभिनेता
स्टार प्लस के सीरियल 'सैरयाब' में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आशय मिश्रा ने अब शो में मुख्य भूमिका संभाल लिया है, वह रोहित चंदेला की जगह आए हैं।
रोहित को POCSO केस में गिरफ्तार किया गया था और उनकी जमानत याचिका 2 बार खारिज हो चुकी थी, जिसके बाद प्रोडक्शन टीम ने तेजी से नए कलाकार की तलाश शुरू कर दी थी।
सीरियल का प्रसारण बिना किसी रुकावट के चलता रहे, इसके लिए टीम ने आशय मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने आज (22 जुलाई) अभिनेत्री मधुराक्षी मुंडले के साथ शूटिंग भी शुरू कर दी है।
POCSO केस में हुए रोहित गिरफ्तार
रोहित को 10 जुलाई को उनके दाहिसेर स्थित घर से गिरफ्तार किया गया था। एक 16 साल की लड़की ने उन पर पीछा करने और छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।
खबरों के मुताबिक, उसे मना करने के बाद भी वह लगातार उससे संपर्क करता रहा। POCSO एक्ट और अन्य धाराओं के तहत उन पर गंभीर आरोप लगे हैं।
इन गंभीर आरोपों को देखते हुए, शो के निर्माताओं ने बिना देर किए कदम उठाने का फैसला किया और फौरन आश्रय मिश्रा को सीरियल का नया मुख्य अभिनेता बना दिया।