NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणविजय और नेहा धूपिया के बाद रैपर रफ्तार ने भी छोड़ा 'रोडीज'
    अगली खबर
    रणविजय और नेहा धूपिया के बाद रैपर रफ्तार ने भी छोड़ा 'रोडीज'
    रैपर रफ्तार ने भी छोड़ा 'रोडीज'

    रणविजय और नेहा धूपिया के बाद रैपर रफ्तार ने भी छोड़ा 'रोडीज'

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 18, 2022
    05:58 pm

    क्या है खबर?

    पिछले कुछ समय से एडवेंचर रियलिटी शो 'MTV रोडीज' चर्चा का विषय बना हुआ है। शो से जुड़ीं नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं और एक के बाद एक पुराने नामचीन चेहरे इससे बाहर हो रहे हैं।

    पहले रणविजय सिंह का पत्ता शो से कटा। उसके बाद नेहा धूपिया इससे बाहर हो गईं। अब रैपर रफ्तार ने भी 'रोडीज' को बाय-बाय कह दिया है। उन्होंने इस खबर की पुष्टि कर ली है।

    आइए जानते हैं रफ्तार ने क्या कुछ कहा।

    खुलासा

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म बनाने में व्यस्त हैं रफ्तार

    सिंगर और रैपर रफ्तार शो के गैंग लीडर्स में से एक थे। अब उनके 'MTV रोडीज' से बाहर होने पर बेशक फैंस निराश हो जाएंगे।

    इंडियन एक्सप्रेस से रफ्तार ने कहा, "अब मैं अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ मिलकर एक प्रोजेक्ट करने वाला हूं। हम साथ में एक फिल्म बनाने वाले हैं, इसलिए मैंने यह शो छोड़ा।"

    उन्होंने कहा, "इस प्रोजेक्ट की घोषणा मैं 2020 में ही कर चुका था और फिलहाल मेरा पूरा फोकस इसी पर है।"

    दो टूक

    नए सीजन के लिए पहले ही इनकार कर चुके थे रफ्तार

    रफ्तार ने कहा, "शो का फॉर्मेट बदला है, लेकिन अगर यह पहले जैसा भी होता, तब भी मैं नए सीजन का हिस्सा नहीं होता। मैंने तो पहले ही इसके लिए ना कह दिया था।"

    उन्होंने कहा, "सबको लग रहा है कि मैं इन बदलावों से खुश नहीं हूं या मेरे चैनल के साथ मतभेद हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं शो की टीम को बधाई देता हूं। उम्मीद है कि सोनू सूद इसमें एक नई एनर्जी लेकर आएंगे।"

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    रफ्तार एक जाने-माने रैपर, लिरिसिस्ट, डांसर, टीवी पर्सनैलिटी और म्यूजिक कंपोजर हैं। वह 'रोडीज' के 15वें सीजन 'रोडीज एक्स्ट्रीम' के गैंग लीडर थे। इसके 16वें सीजन से भी वह जुड़े रहे और 17वें सीजन 'रोडीज: रिवॉल्युशन' में भी उन्होंने गैंग लीडर की भूमिका निभाई थी।

    आगाज

    मार्च में होगी शो की शुरुआत

    'MTV रोडीज' के आने वाले यानी 19वें सीजन को एक नया प्रोडक्शन हाउस बना रहा है। नए सीजन की शूटिंग 14 फरवरी से साउथ अफ्रीका में शुरू हो गई है। मार्च तक शो को टेलिकास्ट कर दिया जाएगा।

    शो के फॉर्मेट में हुए बदलावों के बाद चर्चा है कि इसमें दूसरे गैंग लीडर प्रिंस नरूला भी नहीं दिखाई देंगे। हालांकि, अब देखना है कि इस शो को होस्ट करने के लिए नए चेहरे कौन-कौन होते हैं।

    लोकप्रियता

    छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो है 'रोडीज'

    'MTV रोडीज' छोटे पर्दे का लोकप्रिय एडवेंचर रियलिटी शो है। 2003 में इस शो की शुरुआत हुई थी। यह भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले रियलिटी शोज में से एक है।

    इस शो के पहले सीजन को सइरस साहूकार ने होस्ट किया था। रणविजय सिंह पहले सीजन के विजेता थे। इसके बाद वह शो के होस्ट और फिर गैंग लीडर बने।

    पिछले यानी 17वें सीजन के विजेता हामिद बर्कीजी थे। 'रोडीज' युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    टीवी जगत की खबरें

    पिता की इस आदत से दुखी थे जावेद जाफरी, जानिए उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें बॉलीवुड समाचार
    क्या राखी सावंत बन गई हैं 'बिग बॉस 15' की पहली फाइनलिस्ट? बिग बॉस
    शादी से कुछ दिन पहले चोटिल हुईं अंकिता लोखंडे, मिली बेड रेस्ट की हिदायत बॉलीवुड समाचार
    पहली पत्नी और बच्चे संग राखी के पति की तस्वीर वायरल, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप सोशल मीडिया
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025