Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणविजय के बाद नेहा धूपिया भी 'MTV रोडीज' से बाहर
मनोरंजन

रणविजय के बाद नेहा धूपिया भी 'MTV रोडीज' से बाहर

रणविजय के बाद नेहा धूपिया भी 'MTV रोडीज' से बाहर
लेखन नेहा शर्मा
Feb 15, 2022, 05:06 pm 3 मिनट में पढ़ें
रणविजय के बाद नेहा धूपिया भी 'MTV रोडीज' से बाहर
‘रोडीज’ से बाहर हुईं नेहा धूपिया

काफी समय से 'MTV रोडीज' का नया सीजन सुर्खियां बटोर रहा है। हालांकि, इस बार यह अपने होस्ट को लेकर ज्यादा चर्चा में है। दरअसल, 'रोडीज' से अब रणविजय सिंह का पत्ता कट गया है और उनकी जगह इसमें सोनू सूद को लिया गया है। अभी तक दर्शक इस खबर से उदास थे कि अब नेहा धूपिया भी शो से अलग हो गई हैं। उन्होंने खुद इस खबर की पुष्टि कर ली है। आइए जानते हैं नेहा ने क्या कहा।

खुलासा
शो में हुए बदलाव की वजह से बाहर हुईं नेहा

नेहा ने कहा, "मैं रोडीज के इस सीजन का हिस्सा नहीं हूं। दुर्भाग्यवश में शो से नहीं जुड़ रही हूं, क्योंकि काफी चीजें बदल गई हैं और यह मेरे और चैनल के बीच की बातें हैं।" नेहा पिछले पांच सालों से इस शो की मेंटर और गैंग लीडर रही हैं। प्रिंस नरूला संग उनकी फाइट भी खूब चर्चा में रही है। नेहा को शो में दर्शकों ने बेहद पसंद किया और अब आखिरकार उन्होंने भी इसे अलविदा कह दिया है।

निराशा
रणविजय के जाने पर नेहा ने जताया दुख

शो को 18 साल तक होस्ट करने वाले रणविजय को लेकर पिछले दिनों नेहा ने कहा था, "यह सुनकर मेरा दिल बहुत टूटा। मैंने शो में आधा शतक बिताया है। मुझे पता है कि सोनू शो को होस्ट करेंगे, जो मेरे अच्छे दोस्त हैं।" उन्होंने कहा, "पता है कि वह अच्छा काम करेंगे, लेकिन शो का हिस्सा बनने से पहले मेरा 'रोडीज' देखने का एक कारण रणविजय भी थे। मैंने उनके साथ बिताए हर पल का लुत्फ उठाया है।"

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

नेहा 2016 में 'MTV रोडीज' की गैंग लीडर बनी थीं। इससे उन्होंने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। नेहा कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं। उन्होंने 'कॉमेडी सर्कस' और 'BFF विद वोग' को होस्ट किया। वह शो 'छोटे मियां धाकड़' से बतौर जज जुड़ चुकी हैं।

आगाज
मार्च में दर्शकों के बीच आएगा शो

'MTV रोडीज' के आने वाले यानी 19वें सीजन को एक नया प्रोडक्शन हाउस बना रहा है। नए सीजन की शूटिंग 14 फरवरी से साउथ अफ्रीका में शुरू हो गई है। मार्च तक शो को टेलिकास्ट कर दिया जाएगा। सोनू सूद इस शो का नया चेहरा होंगे। हालांकि, उन्हें केवल एक साल के लिए साइन किया गया है। शो के फॉर्मेट में भी कई बदलाव किए गए हैं। चर्चा है कि इसमें दूसरे गैंग लीडर प्रिंस नरूला भी दिखाई नहीं देंगे।

लोकप्रियता
टीवी का लोकप्रिय शो है 'रोडीज'

'MTV रोडीज' छोटे पर्दे का लोकप्रिय एडवेंचर रियलिटी शो है। 2003 में इस शो की शुरुआत हुई थी। यह भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले रियलिटी शोज में से एक है। इस शो के पहले सीजन को सइरस साहूकार ने होस्ट किया था। रणविजय सिंह पहले सीजन के विजेता थे। इसके बाद वह शो के होस्ट और फिर गैंग लीडर बने। पिछले सीजन के विजेता हामिद बर्कीजी थे। 'रोडीज' खासतौर पर युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
टेलीविजन मनोरंजन
नेहा धूपिया
ताज़ा खबरें
महाराष्ट्र में कल फ्लोर टेस्ट, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बहुमत साबित करने को कहा
महाराष्ट्र में कल फ्लोर टेस्ट, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बहुमत साबित करने को कहा राजनीति
भारतीय बाजार में लॉन्च हुई नई कावासाकी वर्सेस 650, कीमत 7.36 लाख रुपये से शुरू
भारतीय बाजार में लॉन्च हुई नई कावासाकी वर्सेस 650, कीमत 7.36 लाख रुपये से शुरू ऑटो
50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा वनप्लस 10RT स्मार्टफोन, जानें फीचर्स
50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च होगा वनप्लस 10RT स्मार्टफोन, जानें फीचर्स टेक्नोलॉजी
किआ लाएगी सॉनेट SUV का X-लाइन वेरिएंट, इन फीचर्स से होगा लैस
किआ लाएगी सॉनेट SUV का X-लाइन वेरिएंट, इन फीचर्स से होगा लैस ऑटो
प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी
प्रियंका से कैटरीना तक, साउथ में इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों को नहीं मिली कामयाबी मनोरंजन
टेलीविजन मनोरंजन
कैंसर से टूट रहा छवि मित्तल का हौसला, बोलीं- लड़ते-लड़ते थक गई हूं
कैंसर से टूट रहा छवि मित्तल का हौसला, बोलीं- लड़ते-लड़ते थक गई हूं मनोरंजन
'तारक मेहता' पुरानी कलाकार नेहा मेहता का आरोप, दो साल बाद भी नहीं मिले पैसे
'तारक मेहता' पुरानी कलाकार नेहा मेहता का आरोप, दो साल बाद भी नहीं मिले पैसे मनोरंजन
300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी फिल्म 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने की पुष्टि
300 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी फिल्म 'शक्तिमान', मुकेश खन्ना ने की पुष्टि मनोरंजन
'कसौटी जिंदगी की' में डेब्यू करने से पहले जय भानुशाली ने दिए थे 2,000 ऑडिशन
'कसौटी जिंदगी की' में डेब्यू करने से पहले जय भानुशाली ने दिए थे 2,000 ऑडिशन मनोरंजन
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट?
कार्तिक आर्यन की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी जेनिफर विंगेट? मनोरंजन
और खबरें
नेहा धूपिया
प्रेग्नेंट होने के कारण कई फिल्मों से हाथ धो बैठीं नेहा धूपिया, सुनाई आपबीती
प्रेग्नेंट होने के कारण कई फिल्मों से हाथ धो बैठीं नेहा धूपिया, सुनाई आपबीती मनोरंजन
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने बेटे के नाम का किया खुलासा
नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने बेटे के नाम का किया खुलासा मनोरंजन
विद्युत जामवाल की फिल्म 'सनक' का ट्रेलर जारी, एक्शन में दिखे अभिनेता
विद्युत जामवाल की फिल्म 'सनक' का ट्रेलर जारी, एक्शन में दिखे अभिनेता मनोरंजन
नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे को दिया जन्म
नेहा धूपिया और अंगद बेदी दूसरी बार बने माता-पिता, बेटे को दिया जन्म मनोरंजन
अभिनेता विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की सगाई
अभिनेता विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की सगाई मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022