Page Loader
शाहरुख खान की 'जवान' के लिए राम चरण से किया गया संपर्क- रिपोर्ट 
'जवान' के लिए राम चरण से किया गया संपर्क (तस्वीर: इंस्टा/@alwaysramcharan)

शाहरुख खान की 'जवान' के लिए राम चरण से किया गया संपर्क- रिपोर्ट 

Mar 02, 2023
04:15 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान मौजूदा वक्त में 'पठान' के साथ दुनियाभर में सफलता का आनंद ले रहे हैं। इसके अलावा वह अपनी आगामी फिल्म 'जवान' को लेकर खबरों में हैं। अब खबर है कि सुपरस्टार राम चरण 'जवान' में नजर आएंगे। बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, निर्माताओं ने 'जवान' के लिए राम से संपर्क किया है। वह इस फिल्म में कैमियो में नजर आएंगे। ऐसे में शाहरुख और राम पहली बार स्क्रीन साझा कर सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है।

जवान

एमसी स्टैन भी 'जवान' में आ सकते हैं नजर 

इससे पहले निर्माताओं ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को 'जवान' में कैमियो करने की पेशकश की थी। हालांकि, उन्होंने 'पुष्पा 2' की वजह से शाहरुख की फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया। खबर यह भी है कि 'बिग बॉस 16' के विजेता रहे एमसी स्टैन 'जवान' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। निर्माता लगातार उनसे संपर्क कर रहे हैं। 'जवान' में नयनतारा, योगी बाबू, रिधि डोगरा और सुनील ग्रोवर भी हैं। यह फिल्म 2 जून, 2023 को रिलीज होगी।