NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 17 साल बाद हंसल मेहता ने पार्टनर सफीना संग रचाई शादी, देखिए तस्वीरें
    अगली खबर
    17 साल बाद हंसल मेहता ने पार्टनर सफीना संग रचाई शादी, देखिए तस्वीरें
    हंसल मेहता ने पार्टनर सफीना संग रचाई शादी

    17 साल बाद हंसल मेहता ने पार्टनर सफीना संग रचाई शादी, देखिए तस्वीरें

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 25, 2022
    02:20 pm

    क्या है खबर?

    फिल्ममेकर हंसल मेहता की निजी जिंदगी के बारे में लोग कम ही जानते हैं। वह काफी समय से अपनी पार्टनर सफीना हुसैन के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

    अब 17 साल बाद हंसल ने सफीना के साथ अपना ब्याह रचा लिया है। ये दोनों आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं।

    54 वर्षीय हंसल ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ यह खुशखबरी शेयर की है। साथ ही उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    हंसल ने लिखा भावुक संदेश

    हंसल ने अपनी वेडिंग सेरेमनी की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, '17 साल बाद दो बच्चों और अपने बेटों को बड़ा होते देखने के बाद और अपने सपनों का पीछा करते हुए हमने शादी करने का फैसला किया। जीवन में हमेशा की तरह यह भी अचानक और अनियोजित था। हालांकि, हमारी प्रतिज्ञाएं सच्ची थीं। आखिरकार प्यार बाकी सभी चीजों पर हावी हो जाता है।'

    शादी की तस्वीरें

    इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

    हंसल ने काफी सादगीपूर्वक अपनी शादी रचाई है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। तस्वीरों में हंसल ब्राउन ब्लेजर और टी-शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं।

    वहीं, पिंक सलवार सूट में सफीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दोनों ने अपने परिवार के लोगों के साथ भी तस्वीरें खिंचवाई हैं। एक तस्वीर में हंसल सफीना के कंधे पर हाथ रखे हुए नजर आए।

    दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।

    बधाई संदेश

    हंसल को मिल रही ढेर सारी बधाइयां

    इंडिया टुडे के मुताबिक, हंसल-सफीना ने कैलिफोर्निया के फ्रांसिस्को में अपनी शादी की है।

    सोशल मीडिया पर हंसल को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

    विशाल भारद्वाज, अनुभव सिन्हा, अभिनेता मनोज बाजपेयी और निमिषा सजयन जैसे कलाकारों ने हंसल को शुभकामनाएं दी हैं। राजकुमार राव ने भी लगे हाथ हंसल को बधाई दे दी है।

    'स्कैम 1992' में हंसल के हीरो रहे प्रतीक गांधी ने अपने कमेंट में लिखा, 'ये प्यार है और यह प्रेरणादायक भी है।'

    पारिवारिक जिंदगी

    चार बच्चों के पिता हैं हंसल

    हंसल की पहली शादी 1989 में सुनीता से हुई थी। पहली पत्नी से तलाक के बाद वह सफीना को दिल दे बैठे।

    सफीना दिवंगत अभिनेता युसूफ हुसैन की बेटी हैं। वह लड़कियों की शिक्षा के लिए काम करती हैं।

    हंसल चार बच्चों के पिता हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं। हंसल को दो बेटे अपनी पहली पत्नी सुनीता से हैं। वहीं, उनकी दोनों बेटियां सफीना से हुईं।

    उनकी शादी के मौके पर उनकी दोनों बेटियां किमाया-रेहाना मौजूद थीं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    हंसल ने 'शाहिद', 'अलीगढ़', 'ओमेर्ता' और 'छलांग' जैसी पसंद की जाने वाली फिल्में बनाई हैं। वह कार्तिक आर्यन की 'कैप्टन इंडिया' को डायरेक्ट कर रहे हैं। 'स्वागत है' और 'डेढ़ बीघा जमीन' को लेकर भी वह चर्चा में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    हंसल मेहता

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    शिल्पा-राज से लेकर ऐश्वर्या-अभिषेक तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे महंगी शादियां मनोरंजन
    रणबीर से लेकर पृथ्वीराज कपूर तक, कपूर खानदान में कैसे हुई शादियां? मनोरंजन
    आलिया ही नहीं, इन अभिनेत्रियों ने भी खुद से उम्रदराज पार्टनर से रचाई शादी मनोरंजन
    गायक मिलिंद गाबा ने गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल संग रचाई शादी, देखिए तस्वीरें बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी रणवीर सिंह की 'सर्कस' रोहित शेट्टी
    इन सदाबहार गानों में संतूर वादक पंडित शिवकुमार ने दिया संगीत संगीत इंडस्ट्री
    बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता, समय बर्बाद नहीं करना चाहता- महेश बाबू दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'एक विलेन रिटर्न्स' को मिली नई रिलीज डेट, 29 जुलाई को आएगी फिल्म अर्जुन कपूर

    हंसल मेहता

    नेपोटिज्म विवाद पर फूटा आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान का गुस्सा, उठाए सवाल बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन, लंबे समय से चल रहे थे बीमार मुंबई
    'थप्पड़' के डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने दिया बॉलीवुड से 'इस्तीफा', इन डायरेक्टर्स ने भी किया किनारा ट्विटर
    अनुभव सिन्हा इन चार दिग्गज डायरेक्टर्स के साथ मिलकर बनाएंगे कोरोना वायरस पर फिल्म बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025