जब लता मंगेशकर ने अदनान सामी को किया था फोन, गायक ने किया याद
क्या है खबर?
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के प्रशंसक दुनियाभर में हैं। संगीत में मुकाम हासिल करने की इच्छा रखने वाले लाखों लोगों के लिए लता प्रेरणा हैं।
आज के दौर के कई दिग्गज गायक लता से प्रेरणा लेते रहे हैं। उनके लिए लता की एक प्रशंसा पाना किसी सपने के जैसा रहा है। ऐसा ही कुछ गायक अदनान सामी के साथ भी है।
उन्होंने एक किस्सा सुनाया है, जब लता ने उन्हें खुद फोन किया था।
खबर
सारी उम्र याद रखेंगे लता की शाबाशी
अदनान ने याद करते हुए कहा, "फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के लिए रिकॉर्ड की गई कव्वाली 'भर दो झोली मेरी' के बाद लता जी ने मुझे यह बताने के लिए फोन किया था कि उन्हें यह पसंद आया।"
उन्होंने कहा कि यह ऐसी शाबाशी थी, जिसे वह सारी उम्र याद रखेंगे क्योंकि यह सीधा स्वरों की रानी से मिला था। करोड़ों लोगों की तरह वह भी लता जी को प्रेरणा मानते हैं।
यादें
भारत आया, तो लता जी से मिलना सपना था- अदनान
अदनान ने आगे कहा, "वह हमेशा प्रोत्साहन देती थीं। मैं उन्हें सुनकर बड़ा हुआ हूं। मैंने अपने पिता को उन्हें प्रेरणा मानते हुए देखा है। वह लता जी का गाना 'धीरे से आजा रे अंखियां में' सुने बिना सोते नहीं थे। मैं जब भारत आया था, तो उनसे मिलना मेरा सपना था। जब लता जी ने मेरे लिए 'लकी' में गाना गाया, तो मुझे लगा कि मैंने अपने करियर का उच्चतम मुकाम हासिल कर लिया है।"
अदनान सामी
'लिफ्ट करा दे' से लोकप्रिय हुए थे अदनान
अदनान 'लिफ्ट करा दे', 'तेरा चेहरा' और 'भीगी भागी रातों' में जैसे गानों से लोकप्रिय हुए थे। इसके बाद उन्होंने 'सुन जरा', 'साथिया', 'तेरी बाहों में', 'भरदे झोली' जैसे कई लोकप्रिय हिंदी गाने गाए हैं।
उनके कॉनसर्ट्स का दुनियाभर के प्रशंसकों को इंतजार रहता है।
अदनान मूल रूप से पाकिस्तान के रहने वाले हैं। 2016 में उन्हें भारतीय नागरिकता मिली थी।
उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है।
बीते दिनों वह अपने ट्रांसफॉर्मेशन के लिए चर्चा में थे।
लगा मंगेशकर
पिछले साल लता ने दुनिया से लिया विदा
लता मंगेशकर की बात करें तो उनकी गायिकी की दुनिया दीवानी रही।
अपने दशकों लंबे करियर में लता ने विभिन्न भाषाओं में 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं।
2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था।
1989 में लता को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
वह ना सिर्फ देश, बल्कि दुनिभार में बेहद लोकप्रिय हैं। 6 फरवरी, 2021 को कोरोना संबंधित जटिलताओं के कारण उनका निधन हो गया था।