NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कंगना से ब्रेकअप पर अध्ययन ने 2017 में ही क्यों की बात, सालों बाद किया खुलासा
    अगली खबर
    कंगना से ब्रेकअप पर अध्ययन ने 2017 में ही क्यों की बात, सालों बाद किया खुलासा
    क्यों अध्धयन सुमन ने की थी कंगना संग ब्रेकअप पर बात?

    कंगना से ब्रेकअप पर अध्ययन ने 2017 में ही क्यों की बात, सालों बाद किया खुलासा

    लेखन मेघा
    Aug 01, 2023
    02:12 pm

    क्या है खबर?

    अध्ययन सुमन ने 2008 में फिल्म 'हाल-ए-दिल' से अपने सफर की शुरुआत की थी, लेकिन वह अपनी फिल्मों से ज्यादा कंगना रनौत से हुए ब्रेकअप के चलते सुर्खियों में आए थे।

    अध्ययन ने 1 साल तक चले अपने इस रिश्ते के खत्म होने के बाद कंगना पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद उन्हें आलोचना का भी सामना करना पड़ा था।

    अब अभिनेता ने बताया कि उन्होंने 2017 में सार्वजनिक रूप से इस बारे में बात करना क्यों चुना।

    विस्तार

    लोगों को अपना पक्ष बताना चाहते थे अभिनेता

    हाल ही में न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान अध्ययन ने कहा कि उन्हें सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते के बारे में बात करने और दोनों के बीच क्या हुआ इसकी जानकारी देने का कोई पछतावा नहीं है।

    उन्होंने कहा, "मैंने इस रिश्ते के बारे में वैसे ही बात की, जैसे कोई भी इंसान करता है। मैंने इसके बारे में उस समय बात की थी, जब लोग इस कहानी के मेरे पक्ष के बारे में नहीं जानते थे।"

    बयान

    चीजों को स्पष्ट करना होता है जरूरी- अध्ययन

    अध्ययन ने कहा, "मैंने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं की थी और ना ही कभी हंगामा मचाया कि मेरे साथ क्या हुआ। हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। लोग इसका दूसरा पक्ष जानते थे। मैं सिर्फ एक बार बोलना चाहता था और आगे इस पर चर्चा नहीं करना चाहता था।"

    उन्होंने कहा, "जब आप जनता के बीच होते हैं तो आपके बारे में इतनी सारी राय और निर्णय होते हैं कि कभी-कभार चीजों को स्पष्ट करना महत्वपूर्ण होता है।"

    बयान

    अफेयर की वजह से नहीं मिलता काम- अध्ययन

    अध्ययन ने यह भी साफ किया कि उन्होंने अपना प्रचार करने के लिए ऐसा नहीं किया था। अगर ऐसा होता तो वह 2009 में ही अपने रिश्ते के बारे में बात करते, 2017 का इंतजार नहीं करते।

    उन्होंने आगे कहा, "इससे मेरे करियर पर क्या फर्क पड़ता है? आपको काम आपके अफेयर की वजह से नहीं, बल्कि आपकी प्रतिभा की वजह से मिलता है। तब लोगों ने मेरी आलोचना की, लेकिन जब मैंने अपना पक्ष बताया तो उन्होंने माफी मांगी।"

    बयान

    करना पड़ा परेशानियों का सामना

    अध्ययन को इस घटना के बाद लोगों की आलोचना के साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    अभिनेता ने बताया कि लोग उनका फोन नहीं उठाते थे और उन्हें कॉन्फ्रेंस से हटा दिया जाता था।

    उन्हें फिल्म के पोस्टर और प्रमोशन से दूर ही रखा जाता था।

    अध्ययन के लिए यह बहुत ही दुख देने वाले पल थे, लेकिन उन्होंने खुद की लड़ाई जारी रखी, क्योंकि उनका मानना है कि उनके पास कोई विकल्प नहीं था।

    विस्तार

    कंगना पर लगाया था काला जादू करने का आरोप

    अध्ययन और कंगना की मुलाकात 2009 में फिल्म 'राज- द मिस्ट्री कंटिन्यू' के दौरान हुई थी।

    दोनों की साथ काम करते-करते नजदीकियां बढ़ीं और वे एक-दूसरे को डेट करने लगे।

    हालांकि, उनका प्यार ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और एक साल में ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद अध्ययन ने आरोप लगाया कि कंगना ने उनका शारीरिक और मानसिक शोषण किया था।

    उन्होंने यह भी कहा था कि कंगना काला जादू करने के साथ मारपीट भी करती थीं।

    जानकारी

    बतौर निर्देशक अपनी शुरुआत करेंगे अध्ययन

    अध्ययन बॉबी देओल के साथ वेब सीरीज 'आश्रम' में नजर आए थे। अब वह 'एयरपोर्ट' से बतौर निर्देशक शुरुआत करेंगे। यह सीरीज इस साल के अंत तक रिलीज होगी। इसके अलावा वह अपने पिता शेखर सुमन के साथ भी फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कंगना रनौत
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सेलिब्रिटी गॉसिप

    ताज़ा खबरें

    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत
    कान्स 2025: कौन हैं अभिनेत्री रुचि गुज्जर, जिन्होंने रेड कार्पेट पर पहना प्रधानमंत्री मोदी वाला नेकलेस? कान्स फिल्म फेस्टिवल

    कंगना रनौत

    कंगना रनौत की 'धाकड़' का टीवी पर कब होगा प्रीमियर? तारीख से उठा पर्दा धाकड़
    आर माधवन ने कंगना रनौत की तारीफ में पढ़े कसीदे, कहा- वो बेहद मजबूत हैं  आर माधवन
    सलमान को मिल रहीं धमकियों पर कंगना बोलीं- देश सुरक्षित हाथों में, डरने की जरूरत नहीं सलमान खान
    कंगना रनौत की 'तेजस' कब होगी रिलीज? सामने आई ये जानकारी  तेजस फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    क्या 'ओह माय गॉड 2' के निर्माता खटखटाएंगे कोर्ट का दरवाजा, 'A' सर्टिफिकेट मिलने से खफा? ओह माय गॉड 2
    जन्मदिन विशेष: संजय दत्त की बड़ी फिल्में, जो जल्द आएंगी दर्शकों के बीच संजय दत्त
    'बवाल' पर अब इजरायली दूतावास ने जताई आपत्ति, जानिए विवाद पर अब तक किसने क्या कहा नितेश तिवारी
    संजय दत्त बने राम पोथिनेनी की 'डबल आईस्मार्ट' का हिस्सा, जन्मदिन पर जारी हुआ पहला लुक संजय दत्त

    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस: '72 हूरें' का हाल-बेहाल, 'नीयत' और 'सत्यप्रेम की कथा' की कमाई में आया उछाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    अरशद वारसी को बिना बताए निकाला फिल्म से बाहर, बोले- मेरा साथ यह हमेशा होता है अरशद वारसी
    जन्मदिन विशेष: संस्कारी पिता के रूप में छाए आलोक नाथ, ऐसे मिला 'बाबूजी' का तमगा  जन्मदिन विशेष
    महेश बाबू की फिल्म 'SSMB29' करेगी 'RRR' से भी बड़ा धमाका, किसने किया दावा? एसएस राजामौली

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए बनाए सिक्स-पैक, सामने आई तस्वीरें रणबीर कपूर
    अभिनेता विजया कृष्ण नरेश ने पवित्रा लोकेश संग रचाई चौथी शादी, देखिए वीडियो  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    सना खान ने बताई इंडस्ट्री से दूर होनेे की वजह, बोलीं- जलती हुईं कब्रें दिखती थीं टीवी शो
    जन्मदिन विशेष: रोहित शेट्टी हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जानिए गाड़ियों का कलेक्शन रोहित शेट्टी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025