LOADING...
आदर्श गौरव की 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म 

आदर्श गौरव की 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म 

Feb 12, 2025
12:58 pm

क्या है खबर?

काफी समय से आदर्श गौरव अपनी आगामी फिल्म 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसके निर्देशन की कमान रीमा कागती ने संभाली है। आदर्श के अलावा इस फिल्म में शशांक अरोड़ा, विनीत कुमार सिंह और अनुज सिंह दुहान जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। आखिरकार अब निर्माताओं ने 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसकी कहानी महाराष्ट्र के छोटे से शहर मालेगांव की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

रिलीज तारीख

28 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म 

'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' पिछले साल 13 सितंबर को टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई गई थी। इसके बाद 10 अक्टूबर को BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी इसकी स्क्रीनिंग हुई थी। अब यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। 'सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव' 28 फरवरी, 2025 को दर्शकों के बीच आएगी। अनुज सिंह दुहान, साकिब अयूब, पल्लव सिंह, मंजरी सहित कई प्रतिभाशाली कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। ट्रेलर में तमाम सितारों की झलक दिख रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट