LOADING...
'द केरल स्टोरी 2' में अपनी अनुपस्थिति पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' पर बात की

'द केरल स्टोरी 2' में अपनी अनुपस्थिति पर अदा शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Mar 06, 2026
10:08 am

क्या है खबर?

विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' सिनेमाघरों में लोगों का मनोरंजन कर रही है। साल 2023 में आई अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' की ठीक-ठाक सफलता के बाद, निर्माता दूसरा भाग 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' लेकर आए हैं। हालांकि, फैंस को उस वक्त झटका लगा, जब अभिनेत्री इससे गायब दिखीं। अब, अदा ने एक हालिया कार्यक्रम के दौरान सीक्वल फिल्म से अपनी अनुपस्थिति को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

प्रतिक्रिया

अदा शर्मा ने 'द केरल स्टोरी 2' में शामिल न होने पर प्रतिक्रिया दी

IANS के साथ बातचीत में अदा ने कहा, "मुझे उन फिल्मों के बारे में बात करना अच्छा लगता है जिनमें मैं काम करती हूं। जब मैं किसी फिल्म का हिस्सा नहीं होती, तो मुझे लगता है कि सिर्फ खबरों में आने के लिए उसके बारे में बात करना सही नहीं है।" उन्होंने कहा, "मुझे सीक्वल का प्रस्ताव मिला या नहीं, यह फिल्म निर्माताओं और अभिनेता के बीच की बात है और इस पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं होनी चाहिए।"

फिल्म

'द केरल स्टोरी 2' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर ये बोलीं अभिनेत्री

जब अभिनेत्री से दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की तुलना पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, "मेरे दर्शक मुझे बहुत प्यार करते हैं। वह मुझे हर फिल्म में देखना चाहते हैं। मेरी पहली फिल्म '1920' से लेकर, जिसमें मैंने डरावना किरदार निभाया, 'द केरल स्टोरी' तक, जिसमें मैं प्यारी थी।" 'द केरल स्टोरी 2' ने एक सप्ताह के अंदर कुल 22.55 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जबकि पहली किस्त ने पहले हफ्ते में 81.14 करोड़ रुपये कमाए थे।

Advertisement