'द केरल स्टोरी 2' से जारी हुआ पहला गाना 'ओ माई' जारी, एक-एक शब्द करेगा भावुक
क्या है खबर?
अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' को मिली सफलता के बाद विपुल अमृतलाल शाह इसका सीक्वल लेकर आए हैं, जिसे 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' शीर्षक दिया गया है। कुछ दिन पहले इसका टीजर जारी किया गया था जिसे लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अब निर्माताओं ने फिल्म का पहला एकल गाना 'ओ माई' जारी किया है। गाने के बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं, जिसे सुनने के बाद लोग भावुक होकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
गाना
'ओ माई' को मिली है श्रेया घोषाल की जादुई आवाज
'ओ माई' को श्रेया घोषाल ने अपनी जादुई आवाज दी है, जबकि संगीत मनन शाह ने दिया है। निर्माताओं ने गाने को जारी करते हुए कैप्शन दिया, 'उस दिन मां की बात मान ली होती तो आज ऐसे दिन न देखने पड़ते। ये गीत उन सबके लिए, जिन्हें आज यही पछतावा है!' कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित 'द केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में मुख्य किरदार उल्का गुप्ता, अदिति भाटिया और ऐश्वर्या ओझा ने निभाया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'ओ माई' गाने की झलक
उस दिन माँ की बात मान ली होती तो आज ऐसे दिन न देखने पड़ते—ये गीत उन सबके लिए, जिन्हें आज यही पछतावा है!
— Manoj Muntashir Shukla (@manojmuntashir) February 9, 2026
“O Maayi Ri” 💔#OMaayiRi out now.
🔗 - https://t.co/qh1D1wTQny
Ab sahenge nahin… ladenge.#TheKeralaStory2GoesBeyond in cinemas on 27th February, 2026.#VipulAmrutlalShah… pic.twitter.com/vSuLTsIIus