Page Loader
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आएंगी रेखा, प्रोमो वीडियो आया सामने 
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आएंगी रेखा (तस्वीर: एक्स/@NetflixIndia)

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में आएंगी रेखा, प्रोमो वीडियो आया सामने 

Dec 04, 2024
03:22 pm

क्या है खबर?

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दूसरा सीजन पहले दिन से ही दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। इसके बीते एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा अपने पति-अभिनेता इकबाल जहीर के साथ नजर आई थीं। सोनाक्षी और जहीर के अलावा दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ पहुंचे। अब 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' का नया प्रोमो सामने आ चुका है। इस सप्ताह अभिनेता रेखा शो में पहुंचने वाली हैं।

प्रोमो

कब और कहां देख पाएंगे ये एपिसोड? 

नेटफ्लिक्स इंडिया ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' का नया प्रोमो साझा करते हुए लिखा, 'दिल बेचैन है रेखा जी को देखने के लिए।' इस एपिसोड को आप 7 दिसंबर, 2024 को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। प्रोमो वीडियो में रेखा शो के होस्ट कपिल के साथ खूब मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा रेखा को अमिताभ बच्चन बने कृष्णा अभिषेक के साथ डांस करते हुए भी देखा जा सकता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो