LOADING...
अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने तोड़ी 5 साल की शादी, पति तुशान भिंडी से लिया तलाक
एवलिन शर्मा ने अपने तलाक की पुष्टि की

अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने तोड़ी 5 साल की शादी, पति तुशान भिंडी से लिया तलाक

May 01, 2026
01:40 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की अभिनेत्री एवलिन शर्मा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने पति और दंत सर्जन तुशान भिंडी से तलाक की पुष्टि करके फैंस को चौंका दिया है। हाल ही में, दोनों के अलगाव की खबरों ने उस वक्त चर्चा बटोरी जब एवलिन लंबे समय से अपने पति के साथ तस्वीरें साझा नहीं कर रही थीं। अब एवलिन ने पुष्टि की है कि वह दोनों अपने 2 बच्चों के सह-पालन-पोषण पर ध्यान देंगे।

बयान

एवलिन शर्मा ने अपने तलाक पर दिया बयान

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में, एवलिन ने पति से अलगाव पर कहा, "हां, हमने प्रेम संबंधों में अलग होने का फैसला किया है, लेकिन हम अपने बच्चों की परवरिश साथ मिलकर करने पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। हम निजता बनाए रखने का अनुरोध करते हैं और आश्वस्त करते हैं कि यह फैसला जितना संभव हो उतना सौहार्दपूर्ण है। हम आजीवन मित्रता और बच्चों की सह-पालन-पोषण के आधार पर इस नए अध्याय की नींव रख रहे हैं।"

शादी

एवलिन और तुशान ने 2021 में रचाई थी शादी

एवलिन और तुशान की मुलाकात कॉमन फ्रेंड एली अवराम द्वारा तय की गई ब्लाइंड डेट पर हुई थी। कुछ वक्त डेटिंग के बाद दोनों ने 5 मई, 2021 को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में एक निजी समारोह में शादी कर ली थी। नवंबर, 2021 में अभिनेत्री ने एक बेटी, अवा रानिया भिंडी को जन्म दिया। इसके बाद जुलाई, 2023 में इस जोड़े एक बेटे आर्डेन का स्वागत किया था। हालांकि एवलिन ने अपने तलाक की वजह का खुलासा नहीं किया है।

Advertisement