विजय की 'जन नायकन' का ये दृश्य हुआ वायरल, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश
सेंसर बोर्ड की देरी के कारण 6 महीने से अटकी अभिनेता विजय की फिल्म 'जन नायक' आखिरकार सिनेमाघरों में आ गई है। रिलीज होते ही हर तरफ इसकी धूम मच गई है।
भारत और विदेश में फिल्म के शुरुआती शोज में प्रशंसकों की भारी भीड़ उमड़ी। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
फिल्म के पहले भाग के खत्म होने से ठीक पहले एक 'टाइटल कार्ड' नजर आता है, जिसमें विजय को 'तमिलनाडु के सम्मानित मुख्यमंत्री' के तौर पर दिखाया गया है।
यह 'टाइटल कार्ड' देखते ही देखते प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे फिल्म का 'पीक मोमेंट' या 'सबसे हाई पॉइंट' बताया है।
'जन नायक' ने एडवांस बुकिंग से कमाए इतने करोड़
सिर्फ एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने भारत से 20 करोड़ और विदेश से 15 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म के पहले दिन 60 करोड़ रुपये भारत में और 90 करोड़ रुपये दुनिया भर में कमाने की उम्मीद है।
अनुमान है कि वीकेंड तक फिल्म दुनिया भर में 250 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। निर्देशक एच. विनोद ने इसे बड़े बजट में बनाया है।
यह फिल्म इसलिए भी खास है, क्योंकि यह अभिनेता विजय की बतौर अभिनेता आखिरी फिल्म है। इसके बाद वह राजनीति में पूरी तरह से कदम रखने वाले हैं।