मुश्किलों को मात देकर चमके आर माधवन के बेटे, सफलता का श्रेय दिया माता-पिता को
मनोरंजन
भारत में COVID-19 की वजह से जब स्विमिंग पूल बंद हो गए, तो अभिनेता आर माधवन और सरिता बिरजे के बेटे वेदांत ने साल 2020 में दुबई जाने का फैसला किया।
उनका मकसद अपनी ट्रेनिंग जारी रखना था। वेदांत ने बताया कि देश और स्कूल बदलना आसान नहीं था, लेकिन इस कदम से उन्हें कई नए मौके मिले।
इनमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं खेलना भी शामिल था, जैसे कि डेनमार्क में हुई एक रेस।
वेदांत ने इस चीज का माता-पिता को दिया श्रेय
वेदांत कहते हैं कि अपने आरामदायक स्थिति से बाहर निकलना चुनौती भरा था, लेकिन इसका उन्हें बहुत फायदा हुआ।
वह हमेशा साथ देने के लिए अपने माता-पिता को धन्यवाद देते हैं। वेदांत ने कहा, 'अगर मेरे माता-पिता का साथ नहीं होता, तब मुझे नहीं लगता कि मैं आज इस मुकाम पर पहुंच पाता।'
उनके इसी समर्थन ने वेदांत को अपने स्विमिंग के सपने पूरे करने में अहम भूमिका निभाई है।