Page Loader
बॉबी देओल ने खरीदी करोड़ों की नई रेंज रोवर, इन गाड़ियों के पहले से हैं मालिक 
बॉबी देओल ने खरीदी नई रेंज रोवर (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iambobbydeol)

बॉबी देओल ने खरीदी करोड़ों की नई रेंज रोवर, इन गाड़ियों के पहले से हैं मालिक 

Jul 24, 2024
10:29 am

क्या है खबर?

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता बॉबी देओल ने हाल ही में खुद को उपहार में नई गाड़ी दी है। दरअसल, उन्होंने सफेद रंग की नई चमचमाती रेंज रोवर LWB ऑटोबायोग्राफी SUV खरीदी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गाड़ी की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये है। बॉबी को हाल ही में मुंबई हवाईअड्डे पर देखा गया था। इस दौरान वह अपनी नई गाड़ी में नजर आए। आइए हम आपको बॉबी के लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन के बारे में बताते हैं।

कार कलेक्शन

बॉबी के पास हैं ये गाड़ियां

बॉबी को महंगी गाड़ियों का भी खूब शौक है। उनके पास पोर्शे 911 कैरेरा 4S (1.86 करोड़ रुपये), रेंज रोवर स्पोर्ट (1.74 करोड़ रुपये) और मर्सिडीज-बेंज S-क्लास (1.71 करोड़ रुपये) जैसी गाड़ियां हैं। काम के मोर्चे पर बात करें तो बॉबी को आखिरी बार 'एनिमल' में देखा गया था। अब अभिनेता फिल्म 'कंगुवा' में नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल दशहरा के मौके पर यानी 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो